खबरमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के गठन को लेकर बैठक आयोजित

प्रदेश भर में कार्यकारिणी का होगा गठन- आशीष सिंह सिसोदिया

भोपाल, मध्य प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भारतीय मजदूर संघ कार्यालय ठेंगड़ी भवन में आयोजित की गई। यह बैठक मध्यप्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के गठन को लेकर की गई। मध्य प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी संघ के आशीष सिंह सिसोदिया ने बताया कि नए संगठन का निर्माण बीएमएस यानी भारतीय मजदूर संघ के माध्यम से किया जा रहा है । बैठक में सभी विभागों के आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हुए। सिसोदिया ने कहा कि अब जिलेवार और संभागवार नई कार्यकारिणी गठित होगी, जिसमें महिला प्रकोष्ठ, गार्ड प्रकोष्ठ और विभागवार पर शामिल होंगे।  सिसोदिया ने कहा कि इसका उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारी को शोषण से बचाना है। हमारी प्रशासन से मांग है कि अन्य राज्यों की तरह आउटसोर्स निगम बनाया जाए तथा आउटसोर्स कर्मचारी को समान कार्य समान वेतन मिले। इस अवसर पर बीएमएस के जिला मंत्री रघुराज सिंह दांगी ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी की अच्छी संख्या है । हम आउटसोर्स कर्मचारी के कल्याण को लेकर उनकी मांगों को शासन प्रशासन तक पहुंचाएंगे। बैठक में वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल वाजपेई और राजन नायर सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button