देशमध्य प्रदेश

भोपाल में 33 साल की शादीशुदा महिला ट्वीशा शर्मा की उनके पति के घर में संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा

नई दिल्ली/नोएडा: Twisha Sharma Death News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 33 साल की शादीशुदा महिला ट्वीशा शर्मा  की उनके पति के घर में संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. त्विशा शर्मा 12 मई को अपने पति समर्थ सिंह के घर पर मृत पाई गईं, जो पेशे से वकील हैं. ट्वीशा शर्मा  के परिवार का आरोप है कि उनकी मौत के बाद ससुराल वाले अपने प्रभाव और संपर्कों का इस्तेमाल कर न्याय प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं. मृतका के परिवार का कहना है कि अपने प्रभाव और संपर्कों का इस्तेमाल कर न्याय प्रक्रिया में बाधा डाल रहा है.

मृतका के पिता नवनीधि शर्मा और रिश्तेदार आशीष शर्मा ने आरोप लगाया है कि उन्हें बेटी की मौत की जानकारी मिलने के बाद जब वे भोपाल पहुंचे, तब से वे न्याय पाने के लिए लगातार इधर‑उधर भटक रहे हैं.  आशीष शर्मा ने कहा कि जैसे ही हमें पता चला कि हमारी बेटी अब नहीं रही, हम तुरंत दिल्ली और अजमेर से यहां भोपाल के लिए निकल पड़े.यहां आने के बाद हमने जो कुछ भी देखा, वह सिर्फ डरावना और झकझोर देने वाला था. उन्होंने आगे कहा, “जब हमने अपनी बहन का शव देखा, तो उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे. इसके बावजूद, मामले को लेकर लगातार इनकार किया गया, और पुलिस की ओर से भी एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल की जाती रही.हमारा पूरा परिवार न्याय के लिए भटकता रहा, कभी एक थाने, कभी दूसरे थाने, कभी महिला आयोग, महिला थाना, कभी मानवाधिकार आयोग और पुलिस कमिश्नर के कार्यालय तक. हमें हर जगह भटकना पड़ा, लेकिन हमें कहीं से तत्काल न्याय नहीं मिला.”

क्या वजह है कि कोर्ट बदल देते हैं, FIR में भी लापरवाही

आशीष शर्मा ने कहा कि “तीन दिन बाद जाकर 15 मई को रात 2:30 बजे, एफआईआर दर्ज की गई और वह भी बहुत लापरवाही और औपचारिक तरीके से.इसके बाद हमने देखा कि जमानत लगभग बिना किसी गंभीर विरोध के दे दी गई और न्यायिक कार्यवाही पर अनावश्यक दबाव के बीच जज के चैंबर में सुनवाई हुई. वहीं बाहर परिवार के साथ असभ्य व्यवहार (heckling) भी किया गया. उन्होंने आगे सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्या कारण है कि कोर्ट बार‑बार बदली जा रही है.एक बार नहीं, दो बार नहीं,बल्कि तीन‑चार बार एक ही दिन में (सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक)? इसके पीछे कोई न कोई वजह जरूर होगी.क्या हमने कोई अपराध किया है?”

आशीष शर्मा ने खास बातचीत में बताया कि जज के चैंबर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जो हमारे साथ अभद्र व्यवहार कर रही थी. यहां तक कि परिवार की महिला सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की गई.शोक में डूबी मां तक पर टिप्पणी की गई कि ‘बेटियां पैसे के लिए ऐसा कर रही हैं’, जैसी **असंवेदनशील बातें कही गईं.” उन्होंने आगे कहा, “हमें असली सुरक्षा तब महसूस हुई, जब भारतीय सेना ने हमारी मदद की और हमें सुरक्षा घेरा (cordon) दिया और हमारी कल्पना से भी परे, ऐसी स्थिति में जमानत भी दे दी गई.”

परिवार का दावा: पहले से थीं परेशानियां

जब यह पूछा गया कि क्या ट्वीशा शर्मा ने पहले कभी अपनी स्थिति के बारे में बताया था, तो उनके पिता नवनीधि शर्मा ने कहा, ट्वीशा शर्मा ने कई बार संकेत दिए थे कि वह खुश नहीं थी और किसी तरह की परेशानी में थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button