मध्य प्रदेश

के. के. अहिरवार बने म.प्र. अजाक्स के आई.टी. सेल प्रभारी

भोपाल। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (म.प्र.अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य द्वारा दिनांक 16/05/2026 को संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और संगठन में सक्रियता लाने के उद्देश्य से नवीन नियुक्तिया की गई।

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अशोकनगर में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ व्याख्याता  के. के. अहिरवार, को म.प्र. अजाक्स का प्रांतीय आई.टी. सेल प्रभारी’ नियुक्त किया गया है। प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य जी ने बताया कि डिजिटल युग में संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और सोशल मीडिया के माध्यम से अजाक्स की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आई.टी. सेल का गठन किया गया है। श्री अहिरवार तकनीकी दक्षता के साथ संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। नवनियुक्त प्रांतीय आई टी सेल प्रभारी  के के अहिरवार ने मध्यप्रदेश अजाक्स के प्रांताध्यक्ष  मुकेश मौर्य  व कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष  विशेष गढ़पाले  (आई ए एस) का अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रांताध्यक्ष जी व कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष जी द्वारा जो विश्वास मुझ पर जताया गया है उस पर खरा उतरूंगा। उनके मार्गदर्शन व निर्देशन में आईटी सेल के माध्यम से संगठन हित में कार्य करते हुए संगठन को एक नई दिशा देने के लिए निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button