मध्य प्रदेश

व्याख्यान, रचना विमर्श एवं पुस्तक लोकार्पण का कार्यक्रम 24 मई को

निराला सृजन पीठ, साहित्य अकादमी, संस्कृति परिषद, मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 24 मई 2026 को गौरांजनी सभागार, रवींद्र भवन, भोपाल में सायंकाल 5.30 बजे से व्याख्यान, रचना विमर्श एवं पुस्तक लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न भागों से पधारे विद्वान विविध विषयों पर विचार विमर्श करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य विषय “राष्ट्रीय अस्मिता के स्वर : डॉ देवेंद्र दीपक” होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व संचालक जनसंपर्क श्री लाजपत आहूजा जी करेंगे, मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. देवानंद हिंडोलिया, एवं सारस्वत अतिथि डॉ. विकास दवे होंगे। प्रमुख वक्तागणों में पटना से पधारे प्रो. अरुण भगत, मुंबई से पधारे प्रो. मृगेंद्र राय, काशी से पधारे डॉ. अशोक कुमार ज्योति, और बाबा साहब अंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरू डॉ. प्रकाश बरतूनिया होंगे। कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र दीपक पर केंद्रित “अभिनंदन ग्रन्थ” का भी विमोचन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button