खेल

55 रन से जीतकर भी ‘हार’ गई सनराइजर्स हैदराबाद

आरसीबी को टॉप-2 में जाने से नहीं रोक सकी

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। यह मैच होस्ट टीम हैदराबाद ने 55 रन से जीत लिया। हालांकि हैदराबाद यह मैच जीतकर भी क्वालिफायर 1 नहीं खेल पाएगी। आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद तीनों के ही 18-18 अंक हैं।

लेकिन हैदराबाद की नेट रन रेट तीनों में सबसे कम है। हैदराबाद को पहले क्वालिफायर में जगह बनाने के लिए आरसीबी को 165 रन के स्कोर पर रोकना था। लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रही। अब 26 मई को पहला क्वालिफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा।

20 ओवर में 200 रन ही बना पाई आरसीबी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 255 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। लेकिन बेंगलुरु 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन ही बना पाई। बेंगलुरु के लिए सर्वाधिक 56 रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए। 44 रन वेंकटेश अय्यर ने बनाए। विराट कोहली 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। क्रुणाल पंड्या 41 तो टिम डेविड 15 रन बनाकर नाबाद रहे। 21 रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 2 विकेट ईशान मलिंगा ने लिए। 1-1 विकेट साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड को भी मिला।

कुछ ऐसी रही हैदराबाद की पारी

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में एसआरएच के लिए पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी अंदाज में की। दोनों ने 4 ओवर में पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हेड 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ 52 रन की साझेदारी की। अभिषेक दूसरे विकेट के रूप में 22 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। दोनों ने टीम का स्कोर 16.2 ओवर में 210 तक पहुंचाया। क्लासेन 24 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। किशन ने चौथे विकेट के लिए नितीश कुमार रेड्डी के साथ 45 रनों की साझेदारी की। किशन पारी की आखिरी गेंद पर 79 रन बनाकर आउट हुए। किशन ने 46 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 79 रन बनाए। रेड्डी 12 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button