खेलदेश

कमरे में बुलाया, प्राइवेट पार्ट छुए, जबरन चूमा… बॉक्सिंग कोच की 17 साल की ट्रेनी संग गंदी हरकत

बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग क्लब के कोच पर लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है

बेंगलुरु में एक बॉक्सिंग कोच पर ट्रेनिंग के दौरान एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. मामला कांतीरवा स्टेडियम स्थित लायंस बॉक्सिंग क्लब का है. इस क्लब से जुड़े एक बॉक्सिंग कोच के खिलाफ ट्रेनिंग लेने पहुंची 17 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने के मामले में केस दर्ज किया गया है. दरअसल पीड़िता की मां ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई थी.

बॉक्सिंग कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप

दरअसल लड़की पिछले 10 सालों से लायंस बॉक्सिंग क्लब में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रही है. उसकी मां ने 22 मई, 2026 को यौन उत्पीड़न की शिकायत कोच के खिलाफ दर्ज करवाई थी. आरोपी का नाम रामचंद्र है. उसकी उम्र 50 साल है. वह पीड़िता का बॉक्सिंग कोच है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कोच पिछले चार सालों से उनकी बेटी का उत्पीड़न कर रहा था. ये घटनाएं पिछले पांच से छह महीनों में कथित तौर पर बढ़ गई थीं.  दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि रामचंद्र ने कथित तौर पर नाबालिग के साथ अनुचित करीबी बनाने की कोशिश की और कांतीरवा स्टेडियम में कई बार उसे गलत तरीके से छुआ भी.

ट्रेनिंग के दौरान लड़की को गलत तरीके से छुआ

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 17 मई, 2026 को चेन्नई में एक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान, कोच ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की को अपने निजी कमरे में बुलाया, उसके गुप्तांगों को छुआ, जबरदस्ती उसे चूमा और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया. इसके बाद उसने लड़की को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और कथित तौर पर उससे कहा कि अगर उसने ये सब अपने परिवार वालों को बताया तो वह उसे मार देगा.

आरोपी बॉक्सिंग कोच पर केस दर्ज

एफआईआर में जिक्र किया गया है कि कथित उत्पीड़न के संबंध में पहले भी एक शिकायत एक समिति के सामने की जा चुकी है. पुलिस ने अब बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (पीओसीएसओ), 2012 की धारा 12 और 8 के साथ ही भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button