40 साल की मौनी रॉय 39 साल के वरुण धवन की मां का किरदार कर रही हैं


नई दिल्ली:डेविड धवन की नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में है. डेविड धवन की यह टिपिकल कॉमेडी, अपने अजीब और अटपटे जोक्स के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है और फिलहाल जिसकी चर्चा चल रही है वो हैं मौनी रॉय जो फिल्म में वरुण धवन की नकली मां के रोल में नजर आने वाली हैं. इस ट्रेलर में जिस बात ने इंटरनेट का ध्यान खींचा वह थी इन एक्टर्स की उम्र. 40 साल की मौनी रॉय 39 साल के वरुण धवन की मां का किरदार कर रही हैं और इंटरनेट यूजर्स इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं.
ट्रेलर के एक सीन में, वरुण धवन का किरदार अपने दोस्त से “निरूपा रॉय जैसी” मां का इंतजाम करने को कहता है. इस रिक्वेस्ट के बाद मौनी रॉय एक बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं. उस वायरल सीन पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक ने लिखा, “#VarunDhawan 39 साल के हैं और #MouniRoy 40 साल की, लेकिन #HaiJawaniToIshqHonaHai में मौनी, वरुण की नकली मां का किरदार निभा रही हैं! #DavidDhawan का दिमाग पूरी तरह सड़ गया है.” एक पोस्ट में लिखा गया.
जानकारी के लिए बता दें, “ब्रेन रॉट” (brain rot) का मतलब है मानसिक तौर पर गिरना, धुंधलापन और ध्यान भटकना जो लगातार घटिया डिजिटल मीडिया कंटेंट देखने से होता है. ब्रेन रॉट को ऑक्सफ़ोर्ड ने 2024 का ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ चुना गया है. एक ने कमेंट किया, “मैं इमैजिन कर सकता हूं कि #VarunDhawan फिल्म में मनीष से यह बात कह रहे होंगे और मैं यह भी अंदाजा लगा सकता कि #JimmySheirgill #MouniRoy के साथ वैसे ही फ्लर्ट करेंगे जैसा उन्होंने #DDPD में #Tabu के साथ किया था.”



