हरियाणा में किसान की हत्या: पहले खेत में पीटा, फिर अस्पताल ले जा रही कार को मारी टक्कर; बुजुर्ग ने तोड़ा दम
हरियाणा के कैथल स्थित गांव कसान में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत में बिजली की तारें ठीक करवा रहे करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग पर कुछ लोगों ने डंडों और लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन कार में अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में आरोपियों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी गई, जिससे वाहन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। बाद में अस्पताल में चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अदालत ने दिया था स्टे आदेश
राजौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कसान निवासी रामनिवास ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में एमपीएचडब्ल्यू के पद पर कार्यरत है। उसके पिता कौर सिंह और चाचा बलवान का गांव के हरिकेश, अमित और तरसेम के साथ कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार दूसरे पक्ष ने विवादित भूमि पर निर्माण करने का प्रयास किया था, जिसके खिलाफ मई 2026 में अदालत से स्टे आदेश लिया गया था।
