खबरमध्य प्रदेशहेल्थ
निफ्ट (NIFT) भोपाल ने कला और जागरूकता के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


भोपाल, 21 जून, 2026 –
निफ्ट भोपाल के निदेशक श्री अखिल सहाय जी के कुशल समन्वय व मार्गदर्शन में संस्थान ने स्वास्थ्य, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं योग गुरु श्री महेश अग्रवाल जी ने उपस्थित सभी जनों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया और जीवन में इसके महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में एक विशेष चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें निफ्ट के छात्रों द्वारा तैयार किए गए 30 आकर्षक चित्रों को प्रदर्शित किया गया।
अंत में, प्रकृति और स्वास्थ्य के बीच सामंजस्य का संदेश देते हुए परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।



