

भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा शरीर की जटिल समस्या का निवारण करने के उद्देश से शिवाजी नगर स्थित सिंधु भवन ट्रस्ट के सहयोग से रोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया। सेमिनार में डायटीशियन शिल्पा ताम्रकार ने संतुलित, सात्विक और प्राकृतिक आहार अपनाने की सलाह दी ताकि बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सके। इसके अलावा कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सी.ए हरीश तोलानी व डॉ मधुरा कुलकर्णी ने भी अपने अपने अनुभव साझा किए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधी मेला समिति के संरक्षक एवं विधायक भगवानदास सबनानी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने सिंधी मेला समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हम अक्सर अपनी व्यस्त दिनचर्या में स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जिससे छोटी समस्याएँ बाद में गंभीर रूप ले लेती हैं। समिति द्वारा लोगो को स्वास्थ के प्रति जागरूक करने का यह कार्यक्रम अति सराहनीय है। इस अवसर पर सिन्धी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने कहा कि
दैनिक जीवन में खान-पान की खराब आदतें और असंतुलित जीवनशैली, ये सभी बीमारियों का कारण बनती हैं।
इन बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस रोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर एवं लिपिड प्रोफाइल, थायराइड टेस्ट की जांचे भी नि:शुल्क की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सिन्धी मेला समिति के महासचिव नरेश तलरेजा, सिंधु भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेन्द्र मनवानी, एडवोकेट जितेंद्र जी, सीमा सबनानी, दिव्या दरयानी, शकुन देवराख्यानी, सुनील किंगरानी, मनोहर उत्तवानी उपस्थित रहे, एवं संचालक के रूप में राम असुदानी एवं भारती ठक्कुर मौजूद रहे।



