खबरमध्य प्रदेश

विदिशा स्टेडियम में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, ब्रह्माकुमारीज की बीके सपना दीदी ने दिलाई शपथ

विदिशा। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्थानीय स्टेडियम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बालाजीपुरम सेवा केंद्र की ओर से एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ, संस्कारित एवं नशा-मुक्त भारत के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।
​राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बीके सपना दीदी ने उपस्थित युवाओं एवं नागरिकों को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से स्वस्थ, सकारात्मक और नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
​आंतरिक शांति और राजयोग से संभव है मुक्ति: बीके सपना
कार्यक्रम के दौरान बीके सपना दीदी ने आध्यात्मिक मूल्यों, आत्म-जागरूकता और राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर आधारित एक विशेष सत्र लिया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “स्वस्थ मन, स्वस्थ तन और नशा-मुक्त जीवन ही सच्ची खुशहाली का आधार है। आंतरिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक सोच के माध्यम से व्यक्ति किसी भी प्रकार की नशे की आदत से मुक्त होकर अपने जीवन को एक नई और श्रेष्ठ दिशा दे सकता है।”
​इस अभियान में शहर के युवाओं और नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इसे सफल बनाया और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button