नीता अंबानी ने बेटी से ‘उधार’ लिया नवरत्न हार, ‘साड़ियों की रानी’ संग पहना, हीरों की चमक बिखेर गईं बहू- समधन मोना

नीता अंबानी का साड़ियों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। वह भारतीय कारीगरी का देश- विदेश में प्रचार करती हैं, तो उनके शाही गहने भी ध्यान खींच लेते हैं। अब वह अपनी बेटी का हार ‘साड़ियों की रानी’ के साथ पहने नजर आईं। ऐसे में उनका लुक चर्चा में आ गया, तो बहू राधिका, समधन मोना मेहता और ननद दीप्ति का देसी रूप भी क्लासी लगा।जब बात अंबानी परिवार की महिलाओं की होती है, तो सबसे पहले ध्यान उनके शाही लुक्स पर ही जाता है। अब सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में ही देख लीजिए, नीता अंबानी ‘साड़ियों का रानी’ पहनकर आईं, तो छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी अपना रॉयल रूप दिखाना नहीं भूलीं। साड़ी में सास- बहू का अंदाज बेशकीमती जूलरी के साथ बेहद लग्जूरियस लगा, तो नीता की बड़ी समधन यानी श्लोका मेहता की मां मोना मेहता भी साड़ी के साथ हीरे पहन अपनी चमक बिखेर गईं।
ऐसे में सभी का देसी रूप यहां लाइमलाइट में आ गया, तो घर की बेटी यानी मुकेश अंबानी की छोटी बहन दीप्ति सालगांवकर भी अपनी छाप छाड़ गईं। जिन्होंने चमचमाते सूट में एंट्री ली। ऐसे में घर की बहू, बेटी और समधन का अंदाज एलिगेंट, क्लासी और गॉर्जियस लगा। हालांकि, नजरें नीता के लुक पर रहीं, जिसे देखते ही ईशा अंबानी की याद आईरॉयल एलिगेंस और मॉडर्न फैशन का परफेक्ट एग्जांप्ल दे रहा है। उन्होंने Kapse लेबल की बेहद खूबसूरत पैठणी साड़ी पहनी, जो महाराष्ट्र की पारंपरिक और प्रतिष्ठित साड़ी मानी जाती है। जिसे रेशम के धागों और सोने-चांदी जैसी जरी से हाथकरघे पर कारीगरों बुनते हैं। इस साड़ी का इतिहास 2000 साल पुराना बताया जाता है, जिसे मराठी लोग शादी सहित हर खास मौके पर पहनते हैं। तभी तो पैठणी साड़ी को ‘साड़ियों की रानी’ कहा जाता है। जिसमें मिसेज अंबानी का अंदाज बेहद सुंदर लगा।नीता की आइवरी साड़ी पर सुनहरी जरी से जिगजैग लाइन्स बनाकर डिजाइन बनाया, तो बॉर्डर पर हुई बरीक कढ़ाई इसकी रिचनेस को बढ़ा रही है। जिसे गोल्डन रखते हुए, पिंक, ऑरेंज, ग्रीन, ब्लू जैसे शेड्स से फ्लोरल और बेल पैटर्न बनाकर सजाया, जो बेहद सुंदर लग रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग शेड का ब्लाउज पहना। जिसे सिंपल राउंड नेक और हाफ स्लीव्स दी, तो बॉर्डर को सुनहरा रखा। जिसे ओपन पल्लू के साथ उन्होंने ग्रेसफुली ड्रेप कियानीता ने अपने लुक को बेटी ईशा अंबानी के 7 जेमस्टोन वाले नवरत्न हार के साथ पेयर किया। जिसे ईशा भाई आकाश अंबानी की शादी में पहने नजर आई थीं। जिसके रत्नों को ही इकट्ठा करने में 3 साल का समय लगा था। इसमें डायमंड, कोरल, फायर ओपल, पर्ल, स्फायर, जेड और पर्ल जैसे रत्न लगे हैं। वहीं, मिसमैच्ड ईयररिंग्स, डायमंड-रूबी कंगन, एम्रल्ड रिंग और एम्बेलिश्ड पोटली ने नीता के लुक को और क्लासी बना दिया। जिसे बिंदी और बालों में वाइट फ्लावर लगाकर उन्होंने पूरा कियाराधिका मर्चेंट यहां बेज- गोल्ड टोन वाली हैवी एम्बेलिश्ड साड़ी पहने हुए हैं। जिस पर इंट्रीकेट फ्लोरल जाल एम्ब्रॉयडरी, सेक्विन और क्रिस्टल वर्क नजर आ रहा है, जो लुक में शाइन ले आए। वहीं, बॉर्डर और पल्लू को थोड़ा हैवी टच दिया, जो जालीदार पैटर्न को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर गया। वहीं, ब्रोड राउंड नेक वाले ब्लाउज पर भी सेम वर्क दिया। जिसे डायमंड नेकलेस, कान चेन वाले मैचिंग इयररिंग्स और कंगन के साथ स्टाइल करके उन्होंने अपने लुक में और भी शाइन ऐड कर दी।अब नीता की समधन मोना मेहता के लुक पर ध्यान दें, तो वह अलग- अलग इवेंट में खूबसूरत साड़ी पहनकर आईं। गोल्ड और ग्रीन कॉम्बो वाली साड़ी पर फ्लोरल डिटेल क्लासी लगी, तो गोल्ड सेक्विन बॉर्डर को कॉम्प्लिमेंट करता मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज लुक को और रिच बना गया। जिसे उन्होंने लेयर्ड डायमंड नेकपीस और लीफ पैटर्न इयरकफ के साथ स्टाइल किया।
वहीं, दूसरे लुक में वह रेड और गोल्ड टोन वाली साड़ी पहने हुए हैं। जिस पर ऑलओवर हैवी वर्क हुआ, तो बॉर्डर को हाइलाइट करके साथ में गोल्डन ब्लाउज पेयर किया। जिसे रूबी जूलरी के साथ पेयर करके उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। ऐसे में समधन के दोनों देसी रूप शानदार लगे।बेशक दीप्ति का लुक लाइटिंग की वजह से डिटेल में समझ नहीं आ रहा है, लेकिन यहां उनका सिग्नेचर स्टाइल बढ़िया लगा। वह फुल स्लीव्स लूज सिल्हूट वाला कुर्ता पहने हुए हैं, जिस पर सितारों और जरी वर्क से डिटेलिंग करेक खूबसूरत काम हुआ है, तो सिंपल राउंड नेक को बटन क्लोजर भी दिए। जिसे मैचिंग दुपट्टे, डायमंड नेकलेस, इयररिंग्स और क्लच के साथ पेयर करके उन्होंने अपना लुक पूरा कर लिया।



