खेल

लियोनेल मेसी बने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी, अपना रिकॉर्ड टूटने पर मिरोस्लाव क्लोज ने दी शाबाशी

नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को मिला। उन्होंने 2 गोल दागकर फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये कीर्तिमान जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के नाम था। जिन्होंने कुल 16 गोल किए थे, अब 18 गोल के साथ मेसी उनसे आगे निकल गए हैं। इस खास मौके पर क्लोज ने मेसी की दिल खोलकर तारीफ की है।

मिरोस्लाव क्लोज ने अपना रिकॉर्ड टूटने पर दिया रिएक्शन

मिरोस्लाव क्लोज ने लियोनेल मेसी की जमकर तारीफ की है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही उन्होंने मेसी की ओर से अपना रिकॉर्ड टूटने को लेकर बयान दिया था। अब आखिरकार ऐसा हो गया है तो क्लोज ने कहा, ‘मैंने हमेशा से कहा है कि मेसी का कोई तोड़ नहीं है। वे दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर हैं। मुझे हमेशा अच्छा लगता है जिस तरह से वे मुश्किल हालातो का सामना करते हैं और उनसे ऊपर उठते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button