29 वर्षों में पहली बार सहायक ग्रेड-3 बाबू सी.जे. जॉयसन ने सौंपा अपना कार्यभार
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, भोपाल के इतिहास में वर्ष 1997 से लेकर 24 जून 2026 तक पहली बार ऐसा हुआ है, जब सहायक ग्रेड-3 बाबू सी.जे. जॉयसन द्वारा अपने पास वर्षों से संचालित कार्यों एवं प्रभार को किसी अन्य कर्मचारी को सौंपा गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल के आदेश क्रमांक 4905 दिनांक 24 जून 2026 के अनुसार, संदर्भित पत्र क्रमांक 4219 दिनांक 01 जून 2026 के पालन में सी.जे. जॉयसन द्वारा अपना संपूर्ण प्रभार सहायक ग्रेड-3 श्री प्रशांत कुडेशिया को सौंप दिया गया है। इसके उपरांत उन्हें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरखेड़ा भेल, भोपाल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जाता है कि वर्ष 1997 से अब तक लगभग 29 वर्षों के दौरान पहली बार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, भोपाल में सी.जे. जॉयसन के पास रहे कार्यों का हस्तांतरण किसी अन्य बाबू को किया गया है। इस घटनाक्रम को शिक्षा विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

