खबरदेश

केतन मर्डर केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, अब कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्ज्वल निकम लड़ेंगे मुकदमा

लोनावला के ग्रामीण इलाके में केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में केतन के पिता विशाल अग्रवाल से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगीफास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस मामले में दोषियों को सबसे कड़ी सजा मिले। परिवार को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।’ मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि विशाल अग्रवाल ने अपने बेटे के लिए जल्द न्याय की मांग की थी। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने तुरंत इस मामले की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी। इतना ही नहीं, परिवार की मांग पर वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को इस केस में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त करने का फैसला भी लिया गया। मुख्यमंत्री ने कानून एवं न्याय विभाग के सचिव को इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि उज्ज्वल निकम ने भी इस मामले में राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक के रूप में पैरवी करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। इससे साफ है कि सरकार इस मामले की सुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाना चाहती है।उज्ज्वल निकम स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त
वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम को चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया है। निकम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का फोन आया था। उज्ज्वल निकम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि केतन अग्रवाल के परिवार ने उनसे मुलाकात कर इस मामले में उन्हें स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनाने का अनुरोध किया था।

‘CM फडवीस के कहने पर संभाली जिम्मेदारी’
निकम ने बताया कि अग्रवाल परिवार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें फोन कर इस मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। निकम ने कहा, ‘यह हत्या पूरे देश को झकझोर देने वाली है। मुख्यमंत्री ने मुझे बताया कि यह मामला महाराष्ट्र के लिए भी एक बड़ी चुनौती है और मुझसे इस केस में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तौर पर काम करने का अनुरोध किया। मैंने उनकी बात स्वीकार करते हुए यह जिम्मेदारी संभालने के लिए हामी भर दी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button