खेल

भगवान शिव का टैटू, महामृत्युंजय मंत्र और भारत से प्यार; वर्ल्ड कप के बीच वायरल हुआ फुटबॉलर लुका मेजसेन का

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच स्लोवेनिया के फुटबॉलर लुका मेजसेन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस बार वह अपने खेल की वजह से नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

भगवान शिव का बनवाया विशाल टैटू

वायरल वीडियो में लुका मेजसेन अपनी पीठ पर बने भगवान शिव के बड़े टैटू और महामृत्युंजय मंत्र को दिखाते हैं. उनके अनुसार यह टैटू सिर्फ कला का एक नमूना नहीं, बल्कि भारत में बिताए गए समय और उनके आध्यात्मिक अनुभवों की याद है.

भारत ने मुझे बदल दिया’

लुका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “यह उस बदलाव की कहानी है जो भारत ने मेरी जिंदगी में लाया.” वीडियो में वह बताते हैं कि भारत आने के बाद उनकी सोच और जीवन को देखने का नजरिया काफी बदल गया.

भारतीय फुटबॉल से जुड़ा खास रिश्ता

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, लुका मेजसेन 2020 से भारतीय फुटबॉल का हिस्सा रहे हैं. भारत में खेलने के दौरान उन्होंने यहां की संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विचारों को करीब से जाना, जिसने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा

सोशल मीडिया पर मिल रहा भरपूर प्यार

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कमेंट सेक्शन में ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंजने लगे. कई यूजर्स ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके सम्मान की सराहना की, जबकि कुछ ने इसे भारत और दुनिया के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव की खूबसूरत मिसाल बताया.

लोगों का दिल जीत रहा है यह वीडियो

फुटबॉल, आध्यात्मिकता और भारत के प्रति सम्मान का यह अनोखा संगम सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि लुका मेजसेन का यह पुराना वीडियो एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button