ये बात प्राइवेट में बतानी चाहिए थी… फीमेल फैन की बात सुन ये क्या बोल गए शाहरुख खान

शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. हाल ही में इंडस्ट्री में 35 साल पूरे होने पर वह मैंगलुरु पहुंचे थे. जहां इवेंट में एक फीमेल फैन ने कहा कि वह अपने पति से भी ज्यादा शाहरुख से प्यार करती हैं. इस पर एक्टर ने शानदार जवाब दिया. वे मुस्कुराएं और कहा, “ये बात आपको मुझे प्राइवेट में बतानी चाहिए थी.”
शाहरुख खान ने फीमेल फैन को कही ये बात
शाहरुख ने आगे कहा, “मैं समझता हूं कि आपने यह बात प्यार जताने के लिए कही है और मुझे यकीन है कि आपके पति भी आपकी फीलिंग्स समझते होंगे. मैं आप सबसे प्यार करता हूं. मैं आपके पति से भी प्यार करता हूं. मैं आपके पूरे परिवार से प्यार करता हूं. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.”
मैंगलुरु के लोगों को शाहरुख खान ने कहा थैंक्यू
इसी इवेंट में शाहरुख खान ने अपने सुपरहिट गाने ‘झूमे जो पठान’ गाने पर जबरदस्त डांस किया. इसके अलावा, कन्नड़ में “नमस्कारा” कहकर सभी का अभिवादन किया. एसआरके ने मैंगलुरु के लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “थैंक यू, मैंगलुरु सच कहूं तो यहां आने से पहले मुझे नहीं पता था कि क्या उम्मीद करनी चाहिए, लेकिन एयरपोर्ट से लेकर यहां तक के पूरे सफर में जिस तरह का प्यार, अपनापन और उत्साह मुझे मिला, उसने मेरा दिल जीत लिया.”
Shahrukh Khan Special Relationship With Mangaluru: मैंगलुरु से शाहरुख खान का है खास रिश्ता
इवेंट के दौरान शाहरुख ने यह भी बताया कि मैंगलुरु से उनका रिश्ता बेहद खास है और यह शहर हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा. उन्होंने बताया कि भले ही उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था, लेकिन बचपन के शुरुआती साल 1965 से 1970 तक, उन्होंने अपने नाना इफ्तिखार अहमद के साथ मैंगलुरु में बिताए थे.


