विदिशा में लायंस क्लब्स का ‘विजय पर्व’ संपन्न: जोन चेयरपर्सन शशि शिलाकरी ने किया क्लब पदाधिकारियों का भव्य सम्मान


विदिशा। डिस्ट्रिक्ट 3233 G2, रीजन 6, जोन 2 के अंतर्गत एक ऐतिहासिक और गरिमामय कार्यक्रम ‘जोन सोशियो विजय पर्व’ का आयोजन गत दिवस विदिशा के प्रतिष्ठित ‘होटल प्राइड’ में किया गया। यह भव्य आयोजन जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन शशि सिलाकारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ, जो जोन के इतिहास में एक मिसाल बन गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन और ध्वज वंदना के साथ हुई। इसके बाद मुख्य सूत्रधार शशि शिलाकारी ने उपस्थित सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और खुले मंच से वैचारिक आदान-प्रदान से सत्र की शुरुआत की।
वरिष्ठ लायन लीडर्स की गरिमामयी उपस्थिति
इस उत्सव की गरिमा बढ़ाने के लिए लायंस क्लब के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
PDG लायन अतुल शाह,RC लायन मुदित बंसल,GST कोऑर्डिनेटर व चार्टर प्रेसिडेंट लायन सुचिता सोनी,एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी लायन राजकुमार सर्राफ,मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी,एनवायरमेंट कोऑर्डिनेटर लायन राजेश जैन प्रीत,एफडी लायन शशि अग्रवाल, पेरीफेरी कोऑर्डिनेटर लायन रितु देवलिया, और जॉन चेयरपर्सन लायन रवि साहू आदि।
सभी 5 क्लबों और प्रेसिडेंट्स का हुआ विशेष सम्मान
जोन चेयरपर्सन शशि सिलाकारी ने अपने जोन के अंतर्गत आने वाले सभी पाँचों क्लबों—लायंस क्लब आर्या से निष्ठा नेमा, लायंस क्लब वसुंधरा से केतन अग्रवाल, लायंस क्लब मैत्री से राजकुमार नेमा, लायंस क्लब सनराइज से शालिनी भार्गव, और लायंस क्लब राइजिंग स्टार से कुशाग्र शर्मा के साथ ही सेक्रेटरी एवं ट्रेजरार पदाधिकारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनकी जमकर सराहना की।
वरिष्ठ लायन सुषमा बिरथरे,लायन रेखा श्रीवास्तव, लायन कल्पना तिवारी, लायन ममता श्रीवास्तव, लायन ज्योति कटारे, लायन डॉक्टर प्रीति कौर की उपस्थिति में शशि जी ने पाँचों क्लब के प्रेसिडेंट्स को विशेष रूप से मंच पर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
”यह आयोजन केवल सम्मान का नहीं, बल्कि हमारी एकजुटता और सेवा भाव को और मजबूत करने का माध्यम है।”
— लायन शशि सिलाकारी (जोन चेयरपर्सन)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्वादिष्ट भोजन के साथ समापन
कार्यक्रम में लायंस क्लब परिवार के प्रमुख सदस्य जैसे मेंटल हेल्थ कोऑर्डिनेटर अभिलाषा बिंदल, सचिव उषा चौबे, छाया नामदेव, वसुंधरा की चार्टर प्रेसिडेंट अमिता जैन, लायन रोहित अग्रवाल, लायन पीयूष जैन, लायन मंजू पाण्डे और लायन रोमा राठौर सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। होम क्लब लायंस क्लब विदिशा आर्या की प्रेसिडेंट निष्ठा नेमा ने कार्यक्रम की जमकर सराहना करते हुए इसे एक एतिहासिक कार्यक्रम बताया।
सम्मान समारोह के बाद माहौल पूरी तरह उत्सव के रंग में रंग गया। सभी संगीत प्रेमियों ने एक से बढ़कर एक सुरीली प्रस्तुतियां दीं, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। जॉन सोशियो कार्यक्रम की सभी लोगों ने जमकर प्रशंसा की एवं इसे प्रोटोकॉल से हटकर एक सुंदर कार्यक्रम बताया।
मल्टीपल की ओर से मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने ऊपरने से जॉन चेयरपर्सन लायन शशि शिलाकारी जी का स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया।अंत में, सभी ने स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया और इसी के साथ इस शानदार ‘विजय पर्व’ का अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल में समापन हुआ।


