लायन प्रवीण वशिष्ठ ने रचा इतिहास: विश्व में 10वां और भारत में मिला 8वां स्थान, अब संभालेंगे मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन की कमान ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ समाप्त हुआ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का कार्यकाल; सरलता, समयबद्धता और नवाचारों से लायनवाद को दीं नई ऊंचाइयां

विदिशा/ लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 के निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रवीण वशिष्ठ का 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक का एक वर्ष का कार्यकाल इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। अपने कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने के बाद, अब वे 1 जुलाई 2026 से ‘मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन’ (MCC) के रूप में अपना नया कार्यभार ग्रहण करने जा रहे हैं। उनका इस शीर्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना उनकी लोकप्रियता, कार्यकुशलता, सरलता और मित्रवत व्यवहार का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
वैश्विक पटल पर चमका डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 का नाम
मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि लायन प्रवीण वशिष्ठ के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि इस वर्ष मेंबरशिप ग्रोथ (सदस्यता वृद्धि) के मामले में हमारे डिस्ट्रिक्ट ने पूरे विश्व में 8 वां स्थान और भारत में 6 वां स्थान प्राप्त कर एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया है। इस डिस्ट्रिक्ट के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नए सदस्य जोड़े गए, जिसका श्रेय उन्होंने अपनी पूरी डिस्ट्रिक्ट टीम को दिया है।
कार्यकाल की वो बड़ी उपलब्धियां, जो मिसाल बन गईं:
स्कूलिंग में 100% उपस्थिति का रिकॉर्ड: कार्यकाल की शुरुआत में आयोजित जेड.सी. (ZC), आर.सी. (RC) पीएसपी (PST) और कैबिनेट लीडर्स की स्कूलिंग में सर्वाधिक 100% उपस्थिति रही। इस ऐतिहासिक शुरुआत ने सभी लीडर्स को ऐसा मोटिवेशन और मोमेंटम दिया, जिससे सदस्यता वृद्धि को शुरू से ही रफ्तार मिल गई।
मंच मुक्त कार्यक्रम और नवाचार:
इस वर्ष के हर कार्यक्रम में बेहतरीन नवाचार देखने को मिले। ‘मंच पर उपस्थिति नगण्य और सदन में उपस्थिति 100%’ के सिद्धांत को लागू किया गया। मंच संस्कृति को बेहद कम कर सीधे संवाद को प्राथमिकता दी गई।
सटीक कैबिनेट बैठकें और सीधा संवाद: सभी कैबिनेट बैठकें अपने वास्तविक और सही स्वरूप में आयोजित की गईं। गवर्नर का क्लब अध्यक्षों, रीजन चेयरपर्सन और कैबिनेट सदस्यों के साथ ‘वन-टू-वन’ (प्रत्यक्ष) सीधा संवाद इस कार्यकाल की सबसे बड़ी खासियत रहा।
समयबद्धता (Punctuality): इस कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि समय प्रबंधन रही। सभी कार्यक्रम तय समय पर शुरू हुए और समय पर ही समाप्त हुए, जिसने संगठन में अनुशासन का नया अध्याय लिखा।
मल्टीपल काउंसिल अध्यक्ष के रूप में नए इतिहास की उम्मीद
लायन प्रवीण वशिष्ठ के इस सफल कार्यकाल को देखते हुए अब उन्हें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 5 डिस्ट्रिक्ट्स वाले पूरे ‘मल्टीपल’ का काउंसिल अध्यक्ष (MCC) निर्विरोध चुना गया है। सभी लायन लीडर्स ने उन्हें आश्वस्त किया है और उम्मीद जताई है कि जिस तरह उन्होंने डिस्ट्रिक्ट को विश्व पटल पर चमकाया है, ठीक उसी तरह वे मल्टीपल काउंसिल अध्यक्ष के रूप में भी एक नया और स्वर्णिम इतिहास रचेंगे।



