लायन अजय साहू बने ‘लायंस ऑफ विदिशा’ के मुख्य को-ऑर्डिनेटर, अरुण सोनी को मीडिया की कमान
सभी क्लबों में सामंजस्य और लायनवाद की ब्रांड इमेज बढ़ाने के लिए स्वर्ण कुसुम ज्वेलर्स पर हुई अहम बैठक

विदिशा। स्थानीय खरी फाटक रोड स्थित स्वर्ण कुसुम ज्वेलर्स पर ‘लायंस ऑफ विदिशा’ की एक महत्वपूर्ण और गरिमामयी बैठक आयोजित की गई। एमजेएफ लायन सी.एल. गोयल की अध्यक्षता, एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस के संयोजन एवं पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन जी.एस. चौहान द्वारा आहूत इस बैठक में विदिशा शहर के सभी लायंस क्लबों के नवनियुक्त पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो रहे नए लायनिस्टिक वर्ष में सभी क्लबों के बीच आपसी समन्वय, सामंजस्य, सहयोग को सुदृढ़ करना और लायनवाद की ब्रांड इमेज को और अधिक मजबूत बनाना था।
मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि बैठक में आगामी वर्ष की गतिविधियों के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से ‘लायंस ऑफ विदिशा’ की समन्वय समिति का गठन किया गया।वरिष्ठ लायन एवं पूर्व रीजन चेयरपर्सन इंजीनियर अजय साहू को मुख्य को-ऑर्डिनेटर चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव रीजन चेयरपर्सन डॉ. मुदित बंसल एवं लायंस क्लब विदिशा के अध्यक्ष लायन बी.पी. सिंह द्वारा रखा गया, जिसका समर्थन पूर्व रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन जी.एस. चौहान ने किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी। मुख्य को-ऑर्डिनेटर के सहयोग के लिए रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. आरती शर्मा एवं जॉन चेयरपर्सन लायन रोहित अग्रवाल को को-को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया।पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अतुल रतनशी शाह, वरिष्ठ लायन सी.एल. गोयल, लायन राजकुमार सर्राफ एवं लायन जी.एस. चौहान को समिति का संरक्षक बनाया गया है। लायंस क्लब की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने की जिम्मेदारी लायन अरुण कुमार सोनी को सौंपी गई है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में विदिशा शहर के लगभग सभी सक्रिय क्लबों के अध्यक्षों और नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से:
लायंस क्लब विदिशा (मेन), लायंस क्लब विदिशा आनंदपुर, लायंस क्लब विदिशा सम्राट, लायंस क्लब विदिशा सनराइज, लायंस क्लब विदिशा बेतवा, लायंस क्लब विदिशा संघमित्रा, लायंस क्लब विदिशा वसुंधरा, लायंस क्लब विदिशा आर्या, लायंस क्लब विदिशा प्रकाश, लायंस क्लब विदिशा अभ्युदय, लायंस क्लब विदिशा विक्ट्री और लायंस क्लब विदिशा मैत्री शामिल हैं।
बैठक में रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. आरती शर्मा, जॉन चेयरपर्सन लायन डॉ. रवि साहू, लायन डॉ. डी.के. शर्मा, लायन डॉ. भरत वाधवानी, लायन शालिनी भार्गव, लायन रश्मि चंदेल, लायन डॉ. ज्योति साहू, लायन सविता कटारे, लायन मंजू पांडे, लायन बी.पी. सिंह, लायन राजेंद्र कटारे, लायन केतन अग्रवाल, लायन राजकुमार नेमा, अमित ठाकुर, विवेक पलोड सहित बड़ी संख्या में लायन साथी उपस्थित रहे।




