
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची नई दिल्ली पहुंच गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। वहीं, व्यक्तिगत रूप से भी वह पहली बार भारत आई हैं।ताकाइची ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगी। बातचीत का मुख्य फोकस आर्थिक सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा रहेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए दोनों देश अपने रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं। साथ ही, जापान और भारत के बीच ‘विशेष रणनीतिक वैश्विक साझेदारी’ को और आगे बढ़ाने तथा आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगीविदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कहा, भारत में आपका स्वागत है, प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची! जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।यह यात्रा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, भारत की ओर से जापान की प्रधानमंत्री ताकइची का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। वह तीन दिवसीय भारत दौरे पर शनिवार देर शाम नई दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पहुंचीं। उनकी इस यात्रा के दौरान 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन समेत कई अहम कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत हो रही रणनीतिक साझेदारी के बीच इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है
।



