खबर

होटल में युवती से दरिंदगी: रिश्तेदार ने बहाने से बुलाया, बेहोश करके लूटी आबरू, फिर घरवालों को खुद किया फोन

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत दूर के रिश्तेदार ने मिलने के बहाने एक होटल में बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म किया, आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।वेव सिटी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती को एक दूर के रिश्तेदार ने बहला-फुसलाकर होटल में बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली है जो यहां मसूरी में किराये का कमरा लेकर रहती है।

पीड़िता ने बताया कि 25 जून को राजस्थान के सवाई माधोपुर वजीरपुर के रहने वाले कल्ला उर्फ करन सिंह पुत्र ओमप्रकाश ने उसे फोन करके मिलने बुलाया, जहां आरोपी उसे रोहन एन्क्लेव डासना स्थित ‘अनंत होटल’ में लेकर गया।

वहां आरोपी ने पीड़िता को पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। पीड़िता का आरोप है कि कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेसुध हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और उसकी वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के घरवालों को फोन करके कहा कि युवती अनंत होटल में है, उसे ले जाओ, आरोपी वहां से भाग गया।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़िता को वहां से ले जाकर उसका इलाज कराया। शिकायत के मुताबिक, घटना के बाद से ही पीड़िता की तबियत काफी खराब थी। 28 जून को तबियत में सुधार होने के बाद पीड़िता ने वेव सिटी पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़िता की दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी कल्ला उर्फ करन सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव व थाना वजीरपुर सवाई माधोपुर राजस्थान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button