अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन इन दिनों मुश्किल में हैं। उन्हें अपने घर पर हाउसकीपर पर अपने कुत्ते के हमले और काटने के मामले में दोषी पाया गया है। मामला साल 2020 का है। इस मामले में लॉस एंजिल्स की एक कोर्ट ने क्रिस ब्राउन की हाउसकीपर मारिया एविला के पक्ष में फैसला सुनाया है।
कितना देना होगा हर्जाना
क्रिस ब्राउन के 90-किलो वजन वाले कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ते ने मारिया पर हमला किया। यह घटना तब हुई, जब वह टार्जाना, कैलिफोर्निया स्थित उनके घर पर कचरा फेंक रही थीं।
ट्रायल के बाद, जूरी ने पाया कि क्रिस ब्राउन लापरवाही के दोषी थे। इस मामले में उन्हें 12.9 मिलियन डॉलर (लगभग 122 करोड़ रुपये) का हर्जाना देना पड़ेगा।कहां लगी चोट?
एविला ने आरोप लगाया कि कुत्ते ने उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इससे उनकी नसें डैमेज हो गईं, चेहरे पर कभी ठीक न होने वाले निशान आ गए। वह अंधी भी हो गईं।
महिला ने जूरी को ‘अपनी बाईं आंख के नीचे से माथे तक फैले निशानों और अपनी बांह पर उभरी और गड्ढे वाली त्वचा दिखाई।क्रिस ब्राउन की गवाही
इस बीच, ब्राउन ने जोर देकर कहा कि कुत्ते को निजी पालतू जानवर के तौर पर नहीं, बल्कि सुरक्षा कारणों से रखा गया था।
ब्राउन ने अपनी गवाही में दावा किया कि उन्होंने कुत्ते को गुर्राते हुए सुना और नीचे भागे तो देखा कि एविला खून से लथपथ और बेजान पड़ी थीं।

सिंगर का दावा
सिंगर ने आगे दावा किया कि हमले के लिए हाउसकीपर ही मुख्य रूप से जिम्मेदार थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने उन्हें और उनकी बहन को बताया था कि कुत्ते बिल्कुल भी मिलनसार नहीं थे।
हालांकि, हाउसकीपर ने ब्राउन से कभी भी इस तरह की बात होने से इनकार किया।