गेहूं धान खरीदने वाला बेताज बादशाह आपूर्ति केंद्र सरकार द्वारा सब सीडी नहीं देने से निगम करोड़ों के कर्ज पर डूबा 23.20 करोड़ रुपए रोजाना ब्याज दे रहा है तीन निगम बंद होने की कगार पर
सेमी गवर्नमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवं प्रांताध्यक्ष गजेंद्र कोठारी अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रान्ताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं महासचिव गोपाल सिंह चौहान ने भारत सरकार द्वारा गेहूँ एवं धान खरीदी की सब्सिडी काफी बिलंब से देने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा आपूर्ति निगम द्वारा गेहूँ धान खरीदा जाता हैकिंतु समय पर सब्सिडी की राशि नहीं देने के कारण आपूर्ति निगम 103 लाख करोड़ कर्ज में डूबा है रोजाना 23.20 करोड़ रुपए ब्याज देना पड़ रहा है जिसकी वजह से आपूर्ति निगम वेयर हाउसिंग विपणन संघ बंद होने की कगार पर है यदि भारत सरकार द्वारा समय पर सब्सिडी नहीं दी गई तो तीन निगम बंद करने की स्थित पर आ जाएंगे
कर्मचारी नेता का कहना है कि इसके बाद भी आपूर्ति निगम में सेवानिवृत्त के बाद सैकड़ों 60-70 हजार के सफेद हाथी पाले जा रहे हैं साथ ही बेरोजगारों के साथ अन्याय हो रहा है यह स्थित चिंताजनक है अत वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई अरुण वर्मा गजेंद्र कोठारी गोपाल सिंह चौहान ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि गेहूँ धान खरीदी की सब्सिडी का भुगतान समय पर किया जाए ताकि आपूर्ति निगम वेयर हाउसिंग विपणन संघ का अस्तित्व को बचाया जा सके


