खबरमध्य प्रदेशहेल्थ

ऐतिहासिक शुरुआत: लायंस क्लब विदिशा विक्ट्री ने डॉक्टर्स डे पर रक्तदान कर शुरू किया नया सत्र ‘WE WILL WIN 2.0’

विदिशा। लायंस क्लब विदिशा विक्ट्री ने अपने सेवा संकल्प को दोहराते हुए नए सत्र 2026-27 का ऐतिहासिक आगाज़ किया है। 1 जुलाई को ‘डॉक्टर्स डे’ के पावन अवसर पर क्लब द्वारा शासकीय चिकित्सालय, विदिशा में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला 3233 G2 के इस वर्ष के मुख्य प्रोजेक्ट “स्वास्थ्य” को समर्पित इस शिविर की शुरुआत “रक्तदान महादान” के महासंकल्प के साथ हुई।
​यह गरिमामयी कार्यक्रम मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता की जानकारी मीडिया से साझा की।
​ ​क्लब के “स्वास्थ्य सेवा” संकल्प के तहत आयोजित इस शिविर ने पहले ही दिन मानवता की सेवा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया:
​8 यूनिट रक्तदान: सजग नागरिकों और लायंस सदस्यों के सहयोग से 8 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। तकनीकी रूप से यह एकत्रित रक्त 24 जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध होगा।
​ चिकित्सा जगत की सेवा को नमन करते हुए, डॉक्टर्स डे पर यह स्वास्थ्य सेवा की एक सार्थक शुरुआत रही।
​कार्यक्रम का सफल संपादन चार्ट प्रेसिडेंट एमजेएफ लियोन लायन मेघा दुबे के निर्देशन तथा क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. प्रीतेश बिस्वास की अध्यक्षता में हुआ। सत्र 2025-26 में ‘इंटरनेशनल अवार्ड’ जीतने के बाद, टीम ने नए जोश के साथ सत्र 2026-27 के मुख्य ध्येय “WE WILL WIN 2.0” का शंखनाद किया है।
​इस अवसर पर एमसीसी लायन प्रवीण वशिष्ठ, पास्ट रीजन चेयरपर्सन डॉ. मुदित बंसल एवं मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी के कुशल मार्गदर्शन की सराहना की गई। साथ ही, सचिव लायन ऋषि नेमा, कोषाध्यक्ष लायन विकास शर्मा, लायन विनय शुक्ला, लायन पूजा पाल और लायन दीपक जी सहित सभी लायंस पदाधिकारियों एवं शासकीय चिकित्सालय के डॉक्टर्स व हॉस्पिटल स्टाफ के अतुलनीय सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button