खबरमध्य प्रदेश

बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी: बालाजी के दर्शन, यज्ञ-हवन में आहुति के साथ 11 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीष

देश के प्रमुख उद्योगपति अनंत अंबानी गुरुवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्हें मुद्गर, बालाजी रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।दर्शन कर उत्साहित हुए अंबानी
बागेश्वर सरकार ने अनंत अंबानी को श्री बागेश्वर बालाजी भगवान, संन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के पावन दर्शन कराए। साथ ही उन्हें बागेश्वर बालाजी धाम की धार्मिक महिमा से भी अवगत कराया। दर्शन के बाद दोनों ने श्री बागेश्वर बालाजी भगवान की आरती कर देश, धर्म और जनकल्याण की मंगलकामना की। दर्शन पूजन के बाद अंनत अंबानी खुश नजर आएकन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद
इसके बाद अनंत अंबानी और बागेश्वर सरकार यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन में आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान अनंत अंबानी ने विधि-विधान से 11 कन्याओं का पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने काशी (वाराणसी) से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद भी लियाखजुराहो एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने की अगवानी
इससे पहले अनंत अंबानी खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बागेश्वर धाम सेवा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। खजुराहो पहुंचने के बाद अनंत अंबानी सीधे बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button