मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती की हुई सिया की तुलना; निर्देशक के बयान पर मचा बवाल, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

इन दिनों सिया-केतन केस काफी सुर्खियों में है। जहां एक तरफ पुलिस अपनी जांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लोग इस केस को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इसी बीच एक फिल्ममेकर ने एक पोस्ट कर सिया की तुलना रिया चक्रवर्ती से कर दी, जिसके बाद यूजर्स काफी भड़क गए हैं। दरअसल, फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसके बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने पुणे मर्डर केस की आरोपी सिया गोयल की तुलना रिया चक्रवर्ती से कर दी। जानिए क्या है पूरा मामला। संजय के पोस्ट ने मचाई खलबली 
संजय गुप्ता ने लोगों से अपील की थी कि सिया को बिना सबूत के मीडिया ट्रायल का शिकार न बनाया जाए, जैसा पहले रिया चक्रवर्ती के साथ हुआ था। लेकिन उनका यह बयान लोगों को पसंद नहीं आया और इंटरनेट पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ायह विवाद तब शुरू हुआ जब संजय गुप्ता ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं किसी का पक्ष नहीं ले रहा हूं, बस इतना कह रहा हूं कि क्या हम सिया के साथ वही दोहराना बंद कर सकते हैं जो हमने रिया के साथ किया था? हमने टीवी पर ट्रायल देखा, बिना सबूत के फैसला सुनाया। हम कभी नहीं सीखते

पोस्ट से भड़के यूजर्स 
उनके इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे। कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर दोनों मामलों की तुलना कैसे की जा सकती है। एक यूजर ने लिखा, ‘सिया की तुलना रिया से करना… सच में?’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘दोनों केस कैसे एक जैसे हो सकते हैं? सिया तो मौके पर मौजूद थी, जब उसके मंगेतर को खाई से धक्का दिया गया।’

कुछ लोगों ने संजय गुप्ता की बात को बिलकुल गलत बताया, तो किसी ने इसे सिर्फ लोगों को भड़काने वाला पोस्ट कहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button