शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। जानिए इसने आज गुरुवार के दिन कितनी कमाई की है।दूसरे हफ्ते में घटी कमाई
‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए करीब 2 हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा कलेक्शन किया। लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। जहां पहले हफ्ते में इसने 70.50 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं दूसरे हफ्ते में ये फिल्म केवल 18.36 करोड़ का कारोबार कर पाई है। कॉकटेल 2′ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दूसरे हफ्ते में कमाई में गिरावट होने के बाद आज भी इसकी कमाई ठीक-ठाक ही रही। आज खबर लिखे जाने तक इसने केवल 71 लाख की कमाई की है। देर रात तक इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 88.86 करोड़ का हो गया है। इस हिसाब से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट होती जा रही है। इस फिल्म से होगी टक्कर
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के सामने बीते 26 जून 2026 को मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हुई। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन और दिशा पाटनी सहित 30 से ज्यादा कलाकारों से सजी इस फिल्म ने ‘कॉकटेल 2’ की कमाई को प्रभावित किया है। कल यह मुकाबला और मुश्किल होने वाला है, क्योंकि 03 जुलाई को मैदान में ‘अल्फा’ होगीफिल्म कॉकटेल 2 की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दिया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) की है। कुणाल और दिया रिश्ते में हैं, लेकिन कुछ समय बाद वही दिक्कत शुरू हो जाती है जो आजकल हर दूसरी फिल्म में दिखाई जाती है। सब ठीक है, बस अब रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं बचा। फिर एली की एंट्री होती है। इसके बाद कहानी नया मोड़ लेती है
