UP में बड़ी वारदात: फौजी के घर दिनदहाड़े डकैती, परिवार को बंधक बनाने वाले बदमाशों से मुठभेड़; तीन घायल

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शुक्रवार शाम दिनदहाड़े एक फौजी के मकान में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि परिवार की सूझबूझ से मामला पलट गया। परिवार के सदस्य बदमाशों को घर के अंदर बंद कर बाहर निकलने में सफल रहे, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। करीब दो घंटे चले हाई-वोल्टेज ऑपरेशन के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक बदमाश ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, वो भी घायल हो गया। फौजी के बेटे, बहू और पोते को बनाया बंधकतीसरी मंजिल से कूद गया बदमाश पुलिस ने घर को घेरा10 मिनट में चार राउंडर फायरिंग
शाम करीब सवा सात बजे पुलिस टीम मकान के भीतर दाखिल हुई। इसके कुछ ही देर बाद अंदर से लगातार फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। करीब 10 मिनट के दौरान चार राउंड गोलियां चलीं, जिससे बाहर खड़ी भीड़ में अफरा-तफरी मच गई।




