खेल
नॉकआउट मैच में मिस्र ने किया पहला वार, ऑस्ट्रेलिया पर 1-0 की बढ़त

ustralia vs Egypt Live: मिस्र ने बनाई बढ़त
मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। मैच के 13वें मिनट में मिडफील्डर इमाम अशूर ने गोल दागकर मिस्र को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती मिनटों से ही मिस्र ने आक्रामक खेल दिखाया और उसका दबाव जल्द ही गोल में बदल गया। वहीं, पहला गोल खाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अब मुकाबले में वापसी की कोशिश कर रही है।
11:32 PM, 03-JUL-2026
Australia vs Egypt Live: ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच मुकाबला जारी
ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच मुकाबला जारी है। दोनों की नजरें पहले हाफ में बढ़त लेने पर है।
11:18 PM, 03-JUL-2026
Australia vs Egypt Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन-अप
Australia vs Egypt Live: नॉकआउट मैच में मिस्र ने किया पहला वार, ऑस्ट्रेलिया पर 1-0 की बढ़त
FIFA World Cup 2026 Australia vs Egypt Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच नॉकआउट का मुकाबला खेला जाना है। दोनों की नजरें राउंड-ऑफ-16 का टिकट हासिल करने पर हैं। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं




