
भोपाल, 5 जुलाई। राजधानी यादव समाज भोपाल के अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। समाजसेवी रामस्वरूप यादव को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया है। रामस्वरूप यादव ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं वार्ड 25 के पार्षद जगदीश यादव को 264 मतों से हराया और समाज के लोगों का विश्वास हासिल किया। बता दें कि राजधानी यादव समाज भोपाल के 2080 सदस्य हैं जिसमें से 1411 मत पड़े। विजयी प्रत्याशी रामस्वरूप यादव को 834 वोट मिले वहीं जगदीश यादव के पक्ष में मात्र 570 मत पड़े। रामस्वरूप यादव ने अपना विश्वास एक बार फिर उन पर जताने के लिए समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया और समाज के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।


