एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने पीएनजी से रसोई गैस वितरण का किया विरोध
भोपाल में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी भोपाल स्थित समन्वय भवन में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए डिस्ट्रीब्यूटर्स ने हिस्सा लिया। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स संगठन के अध्यक्ष बी एस शर्मा ने कहा कि एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स अपना और ग्राहकों का अधिकार जानें। उन्होंने कहा कि यदि आपका कार्य और रिकॉर्ड सही रहता है तो उसमें कोई समस्या नहीं आएगी। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स संगठन के अध्यक्ष बीएस शर्मा ने कहा कि सम्मेलन हर वर्ष आयोजित किया जाता है इसमें हम रसोई गैस वितरकों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई, जिसमें डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों के हित शामिल हैं । पीएनजी के माध्यम से घरेलू गैस
वितरण का काम निजी कंपनियों को दिया जा रहा है इससे लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे और आम जनता पर खर्च का बोझ बढ़ेगा । सरकार कानून बनाकर रसोई गैस का वितरण का काम निजी कंपनियों को दे रही है इससे उपभोक्ता को फायदा नहीं होगा। निजी कंपनियां शुरू में लालच देकर बाद में मनमानी दाम वसूलेंगी।



