खबरमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल को आयुक्त लोकशिक्षण अभिषेक सिंह ने ई अटेण्डेंस लगाने के लिए प्रात: 9:45 बजे की बाध्यता समाप्त की ।

आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय श्री अभिषेक सिंह से मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर तथा संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता में यह बात रखी गई कि E-Attendance (ई-अटेंडेंस) लगाने में नेटवर्क आदि कारणों से एक समय का अंतराल होना चाहिए, जिससे सभी शिक्षक सुविधाजनक तरीके से ई-अटेंडेंस लगा सकें और प्रातः 9:45 बजे तक की कोई बाध्यता न रखी जाए।

विद्यालयीन समय प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे का है। तदनुसार आयुक्त द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अब प्रातः 9:45 बजे तक ई-अटेंडेंस लगाने की कोई बाध्यता नहीं है।

सभी लोक सेवकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह प्रातः 10:30 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करें। संघ ने अपनी माँग में जोर देकर कहा कि टाइम इन और टाइम आउट की सुविधा पूर्व अनुसार ही यथावत रखी जावे परंतु आयुक्त महोदय ने संघ की मांग को ध्यान में रखते हुए 10:45 बजे तक ई-अटेंडेंस लगाने की सुविधा देने पर सहमति बनी।

पुनः आग्रह है कि जो विद्यालय एक ही परिसर में हैं, वे उसमें कार्यरत शिक्षक 10:30 तक अटेंडेंस लगा दें।

अन्य जो फीचर्स हमारे शिक्षक एप्प में अभी प्रदर्शित नहीं होते हैं, जैसे मान्यता प्राप्त संघों के प्रदेश, संभाग , जिला, नगर, विकासखण्ड, तहसील के प्रमुख पदाधिकारियों को मिलने बाले विशेष अवकाश, महिलाओं के लिए विशेष अवकाश, लघुकृत अवकाश, मध्यांतर के पूर्व हाफ डे लगाकर विद्यालय पहुंचने की सुविधा आदि के संबंध में भी चर्चा की गई।

साथ ही ऑन-ड्यूटी ऑप्शन में कर्मचारियों/अधिकारियों के लिए अन्यत्र स्थल से भी लॉआउट होने की सुविधा , मध्यांतर के बाद ओन ड्यूटी की सुविधा आदि के लिए संघ के कहने पर एक सहायक टीम गठित किए जाने की बात कही गई।

जानकारी रखने वाले कुछ कुशल शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम संचालनालय में आउटसोर्सिंग हेतु लोक शिक्षण संचालनालय के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ समन्वय स्थापित करेगी और यह टीम अन्य विसंगतियों एवं असुविधाओं का समाधान करेगी।

आयुक्त द्वारा आश्वस्त किया गया कि अभी मौसम की प्रतिकूलता जैसे नदी, नालों में बाढ़ होने पर , विद्यालय पहुंचने का मार्ग अवरुद्ध हो ऐसी स्थिति में किसी भी शिक्षक-शिक्षिका को अपने प्राण संकट में डालने की आवश्यकता नहीं है । ऐसे मामलों को स्पष्ट रूप में लोक सेवक को अपने पक्षों को स्पष्ट करने हेतु अपने संकुल प्राचार्य या संस्था प्रभारी को सूचना देकर वस्तु स्थिति से अवगत करावें ऐसे मामलों में दण्डात्मक कार्यवाही नहीं की जायेगी ।

प्रतिनिधि मंडल में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर क्षत्रबीर सिंह राठौर, प्रदेश सचिव श्रीमती संध्या नाईक , संभाग अध्यक्ष विकास सिंह चौहान , संभागीय संगठन मंत्री विनोद मालवीय, जिला अध्यक्ष नागेश पांडेय , जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर यादव, महानगर अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव, कोलार तहसील अध्यक्ष अशोक जाट , फंदा विकासखंड अध्यक्ष अर्चना शर्मा , सचिव लखन सिंह सैंगर , मनीष यादव, कृष्ण कुमार ठाकुर, रविंद्र गुप्ता चंद्रेश सिंह चौहान, अमित श्रीवास्तव, सुनील दुबे, श्रीकांत नाईक , उमेश चौधरी, संजय शर्मा आदि शामिल थे@HN narwariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button