खबरमध्य प्रदेश

संस्कार सुधा फाउंडेशन ने सतरंगी सावन से महिला उद्यमियों को दिया मंच

मानस भवन में लगातार पांचवें वर्ष दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

संस्कार सुधा फाउंडेशन द्वारा सतरंगी सावन का दो दिवसीय आयोजन 15 अगस्त को राजधानी स्थित मानस भवन में शुरू किया गया।क्ष लगातार पांचवीं वर्ष आयोजित सतरंगी सावन का शुभारंभ महापौर मालती राय और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र यती द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्कार सुधा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि अग्रवाल ने बताया कि सतरंगी का सावन कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य उद्यमी महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उनके उत्पादों का विक्रय और प्रमोशन के लिए मंच प्रदान करना है । डॉक्टर रश्मि अग्रवाल ने आगे कहा कि इस बार भोपाल सहित देश के अन्य हिस्सों से 50 उद्यमियों ने अपने स्टाल लगाए हैं, जिसमें हस्त-शिल्प सामान, राखियां तथा अन्य उत्पाद उनके स्वयं के द्वारा तैयार किए गए हैं । महापौर मालती राय ने सतरंगी सावन का आयोजन करने और महिला उद्यमियों को मंच देने के लिए संस्कार सुधा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि अग्रवाल और उनकी टीम को बधाई दी।
संस्कार सुधा फाउंडेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रविंद्र माथुर ने स्टाल और उद्यमियों के बारे में जानकारी दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button