सिगरेट चाहिए थी, छत तोड़ डाली: रस्सी के जरिए गोदाम में घुसे चोर, ढाई लाख की ‘कश’ वाली खेप लेकर हुए फरार
गोदाम में सिगरेट के अलावा बीड़ी और तंबाकू से जुड़े उत्पाद भी रखे जाते हैं। यहां से आसपास के दुकानदारों को सामान की आपूर्ति की जाती है। गोदाम संचालक रणबीर के अनुसार, वह रात में रोज की तरह गोदाम बंद करके घर चले गए थे। सुबह करीब आठ बजे जब वह पहुंचे और शटर खोलकर अंदर गए तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पहले उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। बाद में सामान की जांच करने पर सिगरेट के कई कार्टन और पैकेट गायब मिले।
गोदाम में सिगरेट के साथ बीड़ी और तंबाकू भी रखा था
गोदाम में सिगरेट के अलावा बीड़ी और तंबाकू से जुड़े उत्पाद भी रखे जाते हैं। यहां से आसपास के दुकानदारों को सामान की आपूर्ति की जाती है। गोदाम संचालक रणबीर के अनुसार, वह रात में रोज की तरह गोदाम बंद करके घर चले गए थे। सुबह करीब आठ बजे जब वह पहुंचे और शटर खोलकर अंदर गए तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पहले उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। बाद में सामान की जांच करने पर सिगरेट के कई कार्टन और पैकेट गायब मिले।सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों की तलाश
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गोदाम से सिगरेट चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। गोदाम तक आने-जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरों से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।



