खबरमध्य प्रदेश

भोपाल में तिरंगा यात्रा ने दिया राष्ट्रभक्ति, संविधान सम्मान और पुरानी पेंशन बहाली का संदेश

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) जिला भोपाल के जिलाध्यक्ष श्री सुरसरि प्रसाद पटेल के नेतृत्व में व्यापम चौराहा से भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रभक्ति का भाव लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यात्रा के दौरान  सुरसरि प्रसाद पटेल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा कर्मचारी एकता एवं पुरानी पेंशन की मांग को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाना हमारा संकल्प है। श्री श्याम सुंदर शर्मा, जिला संरक्षक NMOPS ने कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक भविष्य को महत्वपूर्ण बताते हुए पुरानी पेंशन बहाली की आवश्यकता पर बल दिया।

बलवंत सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड ने कहा कि तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है और कर्मचारी हितों के लिए संगठित एवं रचनात्मक प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए। श्री कृष्ण पाल सिंह यादव, प्रांताध्यक्ष अपाक्स ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता, स्वाभिमान और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है। कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार किया जाना चाहिए।

विनोद कुमार विश्वकर्मा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अपाक्स ने कर्मचारी हितों और भविष्य की सुरक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।  गजेन्द्र कोठारी, अध्यक्ष निगम-मंडल कर्मचारी संघ ने कर्मचारी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता को आवश्यक बताया।  रमेश राठौर, प्रांताध्यक्ष संविदा कर्मचारी संगठन ने संविदा कर्मचारियों के हितों एवं भविष्य की सुरक्षा पर गंभीरता से विचार करने की बात कही।

अशोक पाण्डेय, प्रांतीय अध्यक्ष कर्मचारी मंच ने कहा कि संगठित एवं लोकतांत्रिक आवाज सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सकती है।  शैलजा बैरागी, संभागीय अध्यक्ष NMOPS ने महिला कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को कर्मचारी आंदोलन की महत्वपूर्ण शक्ति बताया, जबकि श्रीमती सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ने महिला कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं सुरक्षित भविष्य को कर्मचारी हितों का अभिन्न हिस्सा बताया।

उदय सिंह मालवीय, प्रांतीय सचिव NMOPS ने संगठन की शक्ति को एकता और अनुशासन में बताते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। श्री सवाई लाल सिंह परिहार, संभागीय अध्यक्ष ने कर्मचारी संगठनों के आपसी समन्वय पर जोर दिया। कैलाश बैरागी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अपाक्स ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता को आवश्यक बताया।

माखन सिंह परमार, कार्यवाहक अध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा को एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का प्रेरक संदेश बताया।  जय सिंह, महासचिव ने कर्मचारी हितों के लिए जागरूकता एवं संगठनात्मक एकता को समय की आवश्यकता बताया। श्री हीरा लाल सैनी, श्री आर.बी. जायसवाल, श्री माजिद मोहम्मद खान, श्री थान सिंह यादव एवं श्री अकबर ने भी राष्ट्रहित, संविधान सम्मान, कर्मचारी एकता, सामाजिक सुरक्षा और पुरानी पेंशन बहाली के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता व्यक्त की।

हीरानंद नरवरिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रप्रेम, संविधान के प्रति सम्मान और कर्मचारी एकता की भावना को मजबूत किया है। पुरानी पेंशन की बहाली कर्मचारियों के सम्मानजनक एवं सुरक्षित भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इसके लिए सभी कर्मचारी संगठनों को एकजुट होकर शांतिपूर्ण, संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहना चाहिए।

तिरंगा यात्रा व्यापम चौराहा से प्रारंभ होकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तक पहुंची, जहां सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। यात्रा ने राष्ट्रभक्ति, संविधान सम्मान, पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारी एकता और सामाजिक सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया।

समापन संदेश:
“तिरंगा हमारी शान है, संविधान हमारा सम्मान है और कर्मचारी एकता हमारी शक्ति है। पुरानी पेंशन बहाल हो, कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो और राष्ट्रहित के साथ कर्मचारी हितों की आवाज लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मार्ग से निरंतर बुलंद होती रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button