खबर

कुएं के पास लावारिस मिला नवजात, झाबुआ पुलिस ने तत्परता से पहुंचाया अस्पताल

मध्यप्रदेश पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट में फंसे प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा और जीवन रक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसी मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरणझाबुआ जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्रमें सामने आया, जहां कुएं के पास लावारिस हालत में रोते हुए मिले एक नवजात शिशु को पुलिस टीम ने तत्काल अपने संरक्षण में लेकर अस्पताल पहुंचाया।

18 अगस्त कोथाना रायपुरिया पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवली में कुएं के पास एक नवजात शिशु रोता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही थाना रायपुरिया प्रभारीनिरीक्षक श्रीमती गीता जाटवपुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए नवजात को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।पुलिस की तत्परता के कारण नवजात को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

रायपुरिया पुलिस द्वारा नवजात की सुरक्षा एवं उपचार को प्राथमिकता देते हुए मामले मेंप्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा नवजात को लावारिस अवस्था में छोड़ने से संबंधित तथ्यों का पता लगाने तथा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मध्यप्रदेश पुलिस की यह कार्रवाई “देशभक्ति–जनसेवा”के मूल मंत्र को चरितार्थ करती है, जहां एक असहाय नवजात के लिए पुलिस ने संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय कर्तव्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button