खबर

डुप्लेक्स घर के अंदर 52 साल की महिला का मिला कंकाल, एक साल पहले हुई थी मौत

बेंगलुरु के बागालगुंटे इलाके में एक डुप्लेक्स घर के अंदर 52 साल की महिला का कंकाल मिला है। महिला की पहचान 52 साल की दक्षायिनी के तौर पर हुई है। पुलिस को शक है कि उनकी मौत करीब एक साल पहले हुई थी और उनका शव तब से घर के अंदर ही पड़ा था। यह घटना 7 अगस्त को हवानूर लेआउट स्थित उनके घर पर सामने आई, जो बागलगुंटे पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है।

पुलिस के मुताबिक, दक्षायिनी के भाई महेश बसप्पा ने अपने बयान में कहा कि 2005 में अपने बेटे की मौत के बाद उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो गई थीं। इसके बाद बेंगलुरु और शिवमोग्गा के अस्पतालों में उनका इलाज हुआ, जहां डॉक्टरों ने उनमें सिज़ोफ्रेनिया की पहचान की। इलाज के लिए वह करीब चार महीने तक एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में भी रहीं। पुलिस ने बताया कि 2017 में अपने पति की मौत के बाद से दक्षायिनी घर पर अकेली रह रही थीं। वह पिछले करीब दो साल से अपने परिवार के संपर्क में भी नहीं थीं।

पुलिस ने बताया कि 7 अगस्त को उन्होंने महेश को सूचना दी कि उनकी बहन के घर पर एक शव मिला है। वह घर पहुंचे और मृतक की पहचान की। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कहा है कि उन्हें मौत को लेकर कोई शक नहीं है और न ही किसी पर कोई संदेह है। साथ ही, BNSS की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button