भोपाल में 23 अगस्त को आयोजित होगा लायंस इंटरनेशनल का “नारायणी” डिस्ट्रिक्ट संस्थापन समारोह

विदिशा/सह मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G2 (सत्र 2026-27) का भव्य “नारायणी” डिस्ट्रिक्ट संस्थापन समारोह रविवार, 23 अगस्त 2026 को भोपाल स्थित होटल आमेर ग्रीन्स (होशंगाबाद रोड) में आयोजित होने जा रहा है।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF लायन महेश मालवीय के मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रथम उपाध्यक्ष एवं सभी नॉन-कैबिनेट सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का समय और प्रमुख गतिविधियां:
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 09:30 बजे से होगी।
प्रातः 09:30 से 10:45 तक: स्वल्पाहार, फेलोशिप, रजिस्ट्रेशन, फोटोसेशन एवं पंक्चुअलिटी अवार्ड्स।
प्रातः 11:00 बजे से: ओरिएंटेशन एंड रिटेंशन प्रोग्राम की कार्यसूची प्रारंभ होगी।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति एवं उद्बोधन:
समारोह में इंटरनेशनल वक्ताओं का मार्गदर्शन एवं मोटिवेशन प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि (तृतीय वाईस प्रेसीडेंट) लायन कार्ल रॉबर्ट रेटी, संस्थापन अधिकारी (पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर) लायन डॉ. राजू मनवानी तथा पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर (Endorsee) पीएमजेएफ लायन कुलभूषण मित्तल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच की शोभा बढ़ाएंगे।
समारोह के मुख्य आकर्षण:
100% क्लब रजिस्ट्रेशन अवार्ड्स: 100% रजिस्ट्रेशन कराने वाले क्लबों का मुख्य अतिथियों के साथ निःशुल्क फोटो सेशन।
एक्टिव मेम्बर अवार्ड्स: बेस्ट ड्रेस्ड (मेल/फीमेल/लियो/कपल), बेस्ट स्माइल एवं 10 लकी-ड्रॉ अवार्ड्स दिए जाएंगे।
आकर्षक उपहार: सभी सदस्यों को उपयोगी आइटम्स के साथ किट बैग प्रदान किया जाएगा।
विशेष खान-पान व्यवस्था: ब्रेकफास्ट, लंच, पौष्टिक हाई-टी के साथ-साथ एकादशी के अवसर पर फलाहारी फूड की विशेष व्यवस्था रखी गई है।
आयोजन समिति के चेयरमैन MJF लायन जयपाल सचदेव, वाईस चेयरमैन MJF लायन डॉ. प्रकाश सेठ, कोषाध्यक्ष लायन हरीश चतुर्वेदी तथा सचिव लायन डॉ. टी. एस. बावल ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।





