खबरमध्य प्रदेश

ऐतिहासिक उपलब्धि: लायंस क्लब विदिशा का 60वां अधिष्ठापन “विराट” और सम्मान समारोह “शंखनाद” अभूतपूर्व भव्यता के साथ संपन्न

अंतरराष्ट्रीय व प्रांतीय लायन विभूतियों के ऐतिहासिक समागम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ; समाज सेवा के नए संकल्पों के साथ सांची स्तूप की प्रतिकृति भेंट कर अतिथियों का किया नागरिक अभिनंदन

​विदिशा।
सेवा और समर्पण की 60 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा का साक्षी बनते हुए लायंस क्लब विदिशा (मेन) और लायंस क्लब विदिशा ‘अभ्युदय’ का संयुक्त 60वां अधिष्ठापन समारोह “विराट” तथा गरिमामय सम्मान समारोह “शंखनाद” 13 अगस्त 2026 (गुरुवार) को स्थानीय अभिनंदन गार्डन में अत्यंत उत्साह, उमंग और राजसी ठाट-बाट के साथ संपन्न हुआ।
​लायंस ऑफ विदिशा-सागर-टीकमगढ़ के इस संयुक्त आयोजन में अंतरराष्ट्रीय व डिस्टिक स्तर की 6 महान विभूतियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

सह-मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, लायन मीनल राणा द्वारा प्रस्तुत सुमधुर ध्वज वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

​प्रथम सत्र: अधिष्ठापन समारोह “विराट”

​तत्कालीन अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा ने विधिवत सभा प्रारंभ की घोषणा की और अपने स्वागत भाषण के साथ वर्षभर की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए क्लब सदस्यों को शानदार पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के संयोजक एवं क्लब एडमिनिस्ट्रेटर MJF लायन राजकुमार सर्राफ ‘प्रिंस’ ने मंच पर मंचासीन समस्त गणमान्य अतिथियों का आत्मीय व शब्द-सुमनों से स्वागत एवं विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया।
​पद एवं गोपनीयता की शपथ: शपथ विधि अधिकारी MJF लायन संजय सक्सेना ने पूर्ण निष्ठा और सेवा भाव की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प दिलाते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
​पदभार ग्रहण: पुष्प वर्षा, तालियों की गड़गड़ाहट और संगीतमय माहौल के बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन बी.पी. सिंह (लायंस क्लब विदिशा मेन) एवं लायन जी.एस. चौहान (लायंस क्लब अभ्युदय) को सपत्नीक मंच पर पदस्थापित किया गया। दोनों अध्यक्षों ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करने और मानव कल्याण के संकल्प को दोहराया।

​द्वितीय सत्र: सम्मान समारोह “शंखनाद”

​द्वितीय सत्र का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पुनः दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय और डिस्ट्रिक्ट लीडरशिप का अभिनंदन पत्र, शॉल, श्रीफल, उबटन और माला पहनाकर ऐतिहासिक सम्मान किया गया:
​डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF लायन महेश मालवीय: MJF लायन राजकुमार सर्राफ ‘प्रिंस’ द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया तथा आयोजन समिति अध्यक्ष MJF सी.एल. गोयल ने भव्य स्वागत किया।
​इंटरनेशनल एंडोर्सी PMJF लायन कुलभूषण मित्तल: जीएमटी MJF लायन योगेन्द्र राणा द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन और कोऑर्डिनेटर इंजी. MJF लायन अजय साहू द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
​GAT Area Leader PMJF लायन मनीष शाह: अध्यक्ष लायन जी.एस. चौहान द्वारा वाचन व पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन मुदित बंसल एवं लायन रवि उपाध्याय द्वारा सम्मान किया गया।
​मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन PMJF लायन प्रवीण वशिष्ठ: इंजी. अजय साहू द्वारा वाचन एवं रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. आरती शर्मा द्वारा अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया।
​VDG-1 PMJF लायन डॉ. पंकज मारू: लायन अरुण कुमार सोनी द्वारा वाचन एवं जोन चेयरपर्सन रोहित अग्रवाल द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
​शपथ विधि अधिकारी MJF लायन संजय सक्सेना: पूर्व जोन चेयरपर्सन MJF लायन डॉ. रवि साहू द्वारा वाचन एवं जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा सम्मान किया गया।
​विशेष रूप से इंदौर से पधारे इंटरनेशनल एंडोर्सी PMJF लायन कुलभूषण मित्तल जी ने आयोजन समिति के प्रमुख स्तंभों—कोआर्डिनेटर लायन इंजी. अजय साहू, अध्यक्ष MJF लायन सी.एल. गोयल, संयोजक MJF लायन राजकुमार सर्राफ ‘प्रिंस’, उपाध्यक्ष MJF लायन योगेन्द्र सिंह राणा एवं महासचिव MJF लायन जी.एस. चौहान को विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

​सांची स्तूप की प्रतिकृति और भव्य समापन

​आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए MJF लायन योगेन्द्र सिंह राणा एवं अध्यक्ष लायन बी.पी. सिंह द्वारा समस्त मंचासीन अतिथियों को विश्व धरोहर ‘सांची स्तूप’ की आकर्षक प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई।
​तमाम वक्ताओं, रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. आरती शर्मा और जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. भरत वाधवानी ने विदिशा के 60 वर्षों के सेवा इतिहास और 3 पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नरों की गौरवशाली परंपरा की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
​कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन MJF लायन डॉ. रवि साहू एवं लायन रितु देवलिया द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में MJF लायन योगेन्द्र सिंह राणा ने पधारे हुए सभी अतिथियों, लायन साथियों, मीडिया बंधुओं और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात कोऑर्डिनेटर MJF लायन इंजी. अजय साहू ने कार्यक्रम के विधिवत समापन एवं प्रीतिभोज की घोषणा की, जिसके बाद सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button