खबरमध्य प्रदेश

फेस्टिव एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में एस्ट्रो पूजा नितेश दुबे ‘मोहिनी’ बनीं गेस्ट ऑफ ऑनर, हुआ भव्य सम्मान

भोपाल। शहर में आयोजित तीन दिवसीय “उत्सव—अटूट बंधन” फेस्टिव एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन 2026 में प्रसिद्ध ज्योतिष विशेषज्ञ एवं समाजसेविका एस्ट्रो पूजा नितेश दुबे ‘’ को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें दामिनी की आवाज़ सोशल क्लब की प्रेसिडेंट अनीता आर्य जी द्वारा सम्मानित कर उनके ज्योतिष, आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। शिवाये सोशल क्लब की फाउंडर पारुल शर्मा ने इस भव्य प्रदर्शनी 20, 21 एवं 22 अगस्त 2026 को भोपाल के द रॉयल मैरिज गार्डन, जोन-1, एम.पी. नगर में आयोजित किया और अपने अथक प्रयासों से इसे सफल बनाया । प्रदर्शनी में लाइफस्टाइल, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, होम डेकोर, क्लोदिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उत्पादों और रचनात्मक कार्यों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कृति, रचनात्मकता और सामाजिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करना रहा। एस्ट्रो पूजा नितेश दुबे ‘ ज्योतिष, न्यूमेरोलॉजी, टैरो कार्ड रीडिंग, एंजल कार्ड रीडिंग, हीलिंग, रेकी, वास्तु एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। वे फाउंडर एवं ऑनर ऑफ “द एस्ट्रो विज्डम 108” के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके साथ ही वे सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से भी जुड़ी हुई हैं।
कार्यक्रम में उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया जाना उनके कार्यों और सामाजिक योगदान के प्रति आयोजकों के सम्मान को दर्शाता है। समारोह के दौरान एस्ट्रो पूजा नितेश दुबे का विशेष सम्मान किया गया। उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों ने एस्ट्रो पूजा नितेश दुबे ‘ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन Unmukt Gaurav & Welfare Society, Shivay Social Club Power in Unity तथा Aayush Foundation के सहयोग से किया गया। “उत्सव—अटूट बंधन” के माध्यम से संस्कृति रचनात्मकता, महिला प्रतिभा, उद्यमिता और सामाजिक सहभागिता को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button