खबरमध्य प्रदेश

शतरंज में दिए गए योगदान के लिए डॉ. बृजेश कुमार चौरसिया सम्मानित

मैहर में हुआ सम्मान

डॉ बृजेश कुमार चौरसिया प्राध्यापक विधि शासकीय राजाष्ट्रीय विधि महाविद्यालय भोपाल राज्य स्तरीय विधि महाविद्यालय भोपाल का मैहर की विख्यात बजरंग अखाड़ा समिति की ओर से उनके शतरंज में दिए गए योगदान एवं उपलब्धियां के फलस्वरुप नाग पंचमी चौरसिया दिवस की पवित्र दिवस एवं पवित्र त्यौहार के अवसर पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । उल्लेखनीय है कि डॉ बृजेश कुमार चौरसिया ने कई अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज प्रतियोगिताओं में अपनी उपलब्धियां का परचम फहरा चुके हैं । अभी हाल ही में उन्होंने अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है डॉक्टर चौरसिया विश्व के सर्वाधिक शिक्षित अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी है जो शतरंज की तीनों विधाओं यथा क्लासिकल , रैपिड एवं ब्लिट्ज में एक ही प्रयास में अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त कर चुके हैं साथ ही उनकी विश्व स्तर पर भी सम्मानजनक अंतरराष्ट्रीय रेटिंग है । डॉक्टर बृजेश कुमार चौरसिया की पूरे विश्व में 14657 वीं, एशिया महाद्वीप में 2095 वीं एवं भारत में 506 वीं रैंकिंग है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button