मनोरंजन

क्या रणबीर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस के प्रवक्ता ने बताया सच; जानिए क्या कहा

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। वे अमृता की भूमिका अदा करेंगी। मगर, अभिनेत्री के प्रवक्ता ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया है।

क्या रणबीर कपूर की फिल्म में दिखेंगी दीपिका?

दीपिका पादुकोण ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में नजर नहीं आएंगी। उनके प्रवक्ता ने यह बात कही है। इस स्पष्टीकरण से उन वायरल खबरों का खंडन होता है जिनमें दावा किया गया था कि एक्ट्रेस इस सीक्वल में अहम भूमिका निभाएंगी।

  • इंडिया टुडे डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ‘ब्रह्मास्त्र 2’ से नहीं जुड़ी हैं।
  • दीपिका पादुकोण के प्रवक्ता ने साफ किया कि वे खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं, जिनमें कहा गया था कि दीपिका ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दिखाई देंगी।
  • दीपिका की भूमिका को लेकर क्या कहा गया था?
    • दीपिका पादुकोण के प्रवक्ता ने कहा, ‘हाल ही में आई वे सभी खबरें गलत हैं, जिनमें कहा गया है कि दीपिका पादुकोण ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का हिस्सा हैं या किसी भी तरह से इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं।
    • हालांकि, दीपिका के इसमें शामिल होने की अटकलें यूं ही नहीं लगी थीं। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन शिवा’ में एक्ट्रेस की एक बहुत छोटी सी झलक दिखी।
    • इसमें उन्हें ‘अमृता’ के तौर पर दिखाया गया था। अमृता एक शक्तिशाली अस्त्र चलाने वाली और ‘अस्त्रावर्स’ की पौराणिक कथाओं में एक अहम किरदार थीं।
    • हालांकि उनका चेहरा बस कुछ ही पल के लिए दिखाया गया, लेकिन यह सीन बहुत अहम था।
    • इसमें दीपिका का किरदार ‘अमृता’ एक बच्चे को लिए हुए ‘देव’ से भागती हुई दिखाई देती है।
    •  देव एक रहस्यमयी किरदार है, जिसके बारे में फिल्म के आखिर में पता चलता है। इस सीन ने उस कहानी की नींव असरदार ढंग से रखी, जिसे ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दिखाए जाने की उम्मीद थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button