देशमध्य प्रदेश

करुणा बुद्ध विहार में समाज की प्रतिभावान बेटियों का हुआ सम्मान

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की जिला शाखा एवं प्रबुद्ध महिला मंडल के तत्वावधान में समाज की उन तीन बेटियों का सम्मान किया गया, जिन्होने अपने परिवार, समाज के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन किया। तुलसी नगर के करुणा बुध्द विहार प्रातः 10.30 पूज्य भिक्षुणी संघमित्रा जी व्दारा सभी उपासक-उपासिकाओ को बुध्द धम्म संघ वंदना ग्रहण कराने के पश्चात समाज की बेटी सुश्री खुशी बाबाराव दाभाडे जिसने अभी हाल ही में मलेशिया में आयोजित आलंपिक खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स (तलवारबाजी) में भारत देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित किया। इसी प्रकार आयुष्मति प्रीति वाहने जी ने एमपीपीएससी परिक्षा उत्तीर्ण कर हास्पीटल मैनेजर के पद पर उन्हे नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सुश्री अंकिता निरंजन गजभिये ने बैंकिंग की परिक्षा उत्तीर्ण कर युनियन बैंक ऑफ इंडिया में प्रोफेशनल ऑफिसर के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। इस प्रकार इन तीनों बेटियों ने अपने प्रतिभा से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन किया है। इनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए तथा आगे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा में ओर अधिक निखार लाकर नित नई उचाईयों को छूती रहे, एसी अपेक्षा करते हुए दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की जिला शाखा एवं प्रबुद्ध महिला मंडल व्दारा पुष्पगुच्छ से इनका सम्मान किया गया।
वर्तमान समय में धम्म लाभ प्राप्त कर पुण्य अर्जित करने वाले वर्षावास के पावन पर्व पर आयु संतोष चोखान्द्रे जी की ओर से उपस्थित समस्त उपासक उपासिकाओ को भोजनदान देकर पूण्य अर्जित किया। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश महासचिव चिंतामन पगारे, जिला अध्यक्ष मनोज माणिक, उपाध्यक्ष ए आर आनंद, सचिव एड संजय पाटिल, अशोक गेडाम, चन्द्र कुमार ढोले, दिनेश पाटिल, राजू गेडाम, प्रबुध्द महिला मंडल की अध्यक्ष अंजलि चवरे, कोषाध्यक्ष कविता गेडाम, शीला पगारे, पुष्पलता गेडाम के साथ-साथ बडी संख्या में बौध्द उपासक-उपासिकाओ एवं अनुयायी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button