विदेश

साल में 250 दिन की छुट्टी और 1.25 करोड़ की सैलरी, फिर भी कोई नहीं करना चाहता इस लड़की वाली नौकरी

ओस्लो: जरा सोचिए अगर किसी को साल के 365 दिनों में 250 दिनों की छुट्टी मिले और एक करोड़ से ज्यादा की सैलरी मिले फिर भी नौकरी ऐसी की कोई करना ना चाहे। नॉर्वे की 29 साल की लड़की इंजीनियर अमाली लंडस्टैड की ये कहानी है। उन्हें साल में 250 दिनों की छुट्टी की जाती है और सैलरी 130,000 यूरो यानि करीब एक करोड़ 41 लाख (भारतीय रुपये) है। इसे एक ड्रीम जॉब माना जा सकता है। डेनमार्क के मीडिया आउटलेट ‘डेन ऑफेंटलिगे’ के मुताबिक यह कहानी 29 साल की प्रोसेस इंजीनियर अमाली लंडस्टैड की है जो नॉर्वे के तट के पास एक ऑयल रिग पर काम करती हैं। इस नौकरी के लिए मजबूती, अनुशासन और परिवार से लंबे समय तक दूर रहने की इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। अमाली लंडस्टैड ने नॉर्वे के बर्गन के पास एक ऑफशोर प्लेटफॉर्म पर तीन साल तक काम किया है। इसका एक फायदा यह है कि उन्हें ज्यादा नींद और चैन और छुट्टी मिल जाती है और वह कुछ ही मिनटों में पैदल चलकर अपने काम की जगह तक पहुंच सकती हैं फिर भी वो ये नौकरी नहीं करना चाहती हैं।

तेल प्लेटफॉर्म पर बिताने होते हैं एक बार में दो हफ्ते

अमाली लंडस्टैड एक रोटेशनल शेड्यूल पर काम करती हैं जिसमें उन्हें एक बार में दो हफ्ते प्लेटफॉर्म पर बिताने होते हैं। रोटेशन के हिसाब से उनकी शिफ्ट सुबह 5:45 बजे या दोपहर में शुरू होती है। उन्होंने कहा ‘यहां कोई भी दो दिन एक जैसे नहीं होते।’ उन्होंने कहा चाहे काम सुबह जल्दी शुरू हो या दिन में बाद में हर शिफ्ट की शुरुआत पिछली शिफ्ट वाली टीम से काम का हैंडओवर लेने के साथ होती है। इसके बाद टीम काम को आपस में बांट लेती है और सेफ्टी प्रक्रियाओं की समीक्षा करती है।

एक एरिया सुपरवाइजर के तौर पर अमाली की जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि सभी तकनीकी काम सुचारू रूप से और सुरक्षित तरीके से हों। वह बताती हैं ‘हम हमेशा दो-दो लोगों की जोड़ी में काम करते हैं और एक व्यक्ति यह जांचता है कि दूसरे व्यक्ति ने अपना काम सही ढंग से किया है या नहीं।’

उन्होंने बताया कि जोड़ी में काम करने का मतलब है स्क्रीन, साउंड, प्रोसेस और अलार्म पर कड़ी नजर रखना। यहां हर अलर्ट मायने रखता है। गलतियों को कम करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काम के दौरान सख्त सेफ्टी नियमों का पालन किया जाता है। ऑफशोर प्लेटफॉर्म पर काम करने में कई जोखिम होते हैं जिनके लिए लगातार सतर्क रहने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि ये काफी खतरनाक हो सकता है क्योंकि पाइपों के जरिए बहुत बड़ी मात्रा में तेल बह रहा होता है।

ड्रीम जॉब’ क्यों नहीं करना चाहती हैं अमाली

अमाली का कहना है कि यह सुनने में एक आकर्षक नौकरी लग सकती है लेकिन यह हर किसी के लिए नहीं है। मानसिक दबाव, समुद्र में अकेलापन और घर से लंबे समय तक दूर रहना इन वजहों से कई लोग यहां काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा ‘आपको इस नौकरी के लिए त्याग करने के लिए तैयार रहना होगा। इसके बदले में आपको एक असाधारण जीवन मिलेगा।’ प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों के आराम और मनोरंजन के लिए कई सुविधाएं मौजूद हैं जैसे जिम, गोल्फ सिम्युलेटर और यहां तक कि हंटिंग सिम्युलेटर भी शामिल हैं।

अमाली के लिए यह नौकरी उन्हें घूमने-फिरने की आजादी देती है और ड्यूटी के बाद उन्हें अपने शौक पूरे करने का समय भी मिल जाता है। वह अपने लगभग 90,000 इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को ऑयल रिग पर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाती हैं और ऐसे करियर के बारे में सोचने वाले युवाओं को सलाह भी देती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button