खबर
कार से तीन को रौंदा: ‘गाड़ी सीधी लगा लो’ कहने भर से भड़का दीपू, छोटी बात पर की बड़ी वारदात; देखें वीडियो

यूपी के गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र की जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार की देर शाम पेट्रोल भराने आई कार ने तीन पंपकर्मियों को टक्कर मार दी। मशीन और कार के बीच आए तीनों कर्मचारी घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल की तहरीर पर केस दर्ज कर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक दीपू को गिरफ्तार कर लिया है।
रौंदता हुआ भागा दीपू
आरोप है कि कार घूमाकर लाने के दौरान चालक ने कार लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए तीन कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी एक कर्मचारी को रौंदते हुए फरार हो गए।पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसीपी ने बताया कि घायल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दीपू पुत्र प्रेमचंद निवासी सूर्या एन्क्लेव थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया है