सुंदरवन गार्डन में सांस्कृतिक सिंधी गरबा शुरू, पहले दिन दिखा खुशियों का सेलिब्रेशन
इस वर्ष मंडाला थीम पर सजाया गया सांस्कृतिक सिंधी गरबे का मंच

भोपाल। सांस्कृतिक सिंधी गरबा के पहले दिन गुरुवार को शाम जैसे ही ढली, वैसे ही लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन रंग, रोशनी और संगीत से जगमगा उठा, गरबा महोत्सव की शुरुआत भगवान श्री गणेश, माँ दुर्गा जी की आरती एवं भगवान की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई, उसके बाद गरबी के प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर इस गरबा महोत्सव की विधिवत शुरुआत की गई। इस बार गरबे के पंडाल को मंडला थीम पर तैयार किया गया है जो इस वर्ष बहुत आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मुंबई से आये कलाकारों द्वारा जैसेही मंच के माध्यम से गुजराती, सिंधी एवं गरबा के स्पेशल गीतों पर जब सिंधी गरबा में आपनी प्रस्तुति दी तो गरबा प्रांगण पर उपस्थित सभी पार्टिसिपेट्स ने गरबा खेलना शुरू किया, इस दौरान गरबा ग्राउंड में सिंधियत की झलक देखने को मिली, किसी ने माँ दुर्गा की भक्ति में सर पर मुकुट धारण कर पहुंचा, तो कोई भगवान झूलेलाल के स्वरूप में तो कोई संतों महात्माओ के स्वरूप में उपस्थित होकर गरबा करने पहुंचा, जैसे जैसे आगे बड़े महोत्सव अपने चरम के उत्साह के चरम पर जा पहुंचा। इस दौरान सिंधी समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी एवं महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि 20वे वर्ष में सिंधी गरबे का उत्साह देखते ही बनता है, लोगों के लिए गरबा डांस ही नहीं, यह माँ की आराधन का तरीका है, गुजराती, सिंधी गीतों की लय पर थिरकते कदम इस सिंधी गरबे के माहोल को खुशनुमा बना देता है। गरबा के संयोजक राम आसुदानी ने बताया कि गरबा पैरिसिपेंट्स के मनोरंजन के लिए जूनियर अमिताव बच्चन को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, महोत्सव में शामिल सभी लोगो ने जूनियर अमिताब के साथ सेल्फी लेकर इन खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में कैद किया।





