खबर

यूपी होमगार्ड भर्ती: फिजिकल टेस्ट टला, अब इस दिन होगा आयोजन, क्या पुराने प्रवेश पत्र मान्य रहेंगे? यहां जानें

UP Home Guard Physical Date: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की तारीख में बदलाव किया गया है। 8 सितंबर 2026 से प्रस्तावित फिजिकल परीक्षा अब 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है, उन्हें संशोधित प्रवेश पत्र दोबारा डाउनलोड करना होगा।

क्यों बदली फिजिकल की तारीख?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है।

  • यह परीक्षा पहले 8 सितंबर 2026 से प्रदेश के विभिन्न पीएसी वाहिनी और रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित की जानी थी।
  • लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारू संचालन के लिए तारीख बदली गई है।
  • अब शारीरिक दक्षता परीक्षा 14 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।

 

बदली हुई तारीखों की जानकारी

विवरण तारीख
पहले प्रस्तावित पीईटी 8 सितंबर 2026 से
संशोधित पीईटी 14 सितंबर 2026 से
संशोधित प्रवेश पत्र जारी 7 सितंबर 2026
पुराना प्रवेश पत्र मान्य नहीं होगा

 

संशोधित प्रवेश पत्र कब जारी होगा?

बोर्ड के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा के संशोधित प्रवेश पत्र 7 सितंबर 2026 को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।

ध्यान रखें कि पहले की तारीखों के लिए जारी किया गया प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार ही उपस्थित होना होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button