डीएम हो तो ऐसे: ‘साहब, अंधेरे में सांप-बिच्छू का डर लगता है’, बच्चों की अपील पर रातोंरात रोशन हुआ गांव;

यूपी के मैनपुरी स्थित विकासखंड किशनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसैत में गांव की गलियों में पसरे अंधेरे से परेशान मासूम बच्चों की भावुक अपील की थी। जिस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने खबर को संज्ञान लिया। बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से गांव की गलियों में स्ट्रीट लाइट लगवाने की गुहार लगाई थी। बच्चों की अपील का वीडियो अमर उजाला टीवी पर वायरल होने के बाद रातों रात स्ट्रीट लाइट लगवा दी गई।बच्चों ने की थी ये अपील
वायरल वीडियो में बच्चे बताते नजर आए कि गांव की गलियों में बिजली के खंभे तो हैं, लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। शाम होते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है। अंधेरे में बच्चों को सांप-बिच्छू और जहरीले कीड़े-मकौड़ों का डर सताता है। रात में ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी होती है।प्रयास लाई रंग
मासूम बच्चों की छोटी-सी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होने से ग्रामीणों में भी खुशी है। बच्चों की पहल ने गांव में बुनियादी सुविधाओं की जरूरत को सामने लाने के साथ यह भी दिखाया कि प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का उनका प्रयास रंग लाया।




