खबरमध्य प्रदेश
अनिल बाजपेई केंद्रीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने

केंद्रीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पाण्डे ने मध्यप्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी एवं क्रांतिकारी नेता अनिल बाजपेई को राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया है. अनिल बाजपेई ने ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्प लिया है साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय का आभार व्यक्त किया. बाजपेई के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने पर अरुण वर्मा, ओ पी सोनी, एस सी त्रिपाठी, श्यामसुंदर शर्मा, गजेंद्र कोठारी, संतोष मिश्रा, हातिम अली अंसारी, इग्निस फ्रांसिस ने बधाई दी है.



